फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manisha death case: Haryana government handed over the case to CBI

मनीषा मौत मामला: हरियाणा सरकार ने सीबीआई को सौंपा केस

Wed, 27 Aug 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 27 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Manisha death case: Haryana government handed over the case to CBI
भिवानी। बहुचर्चित मनीषा मौत मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए हरियाणा सरकार ने औपचारिक रूप से यह केस केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया है। सरकार की ओर से सीबीआई को पत्र लिखकर पूरी कार्रवाई कर दी गई है। भिवानी पुलिस द्वारा अब तक जुटाए गए जांच के तथ्य और रिपोर्ट सीबीआई को सौंपने की तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन

मनीषा का डीएनए और तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस पूरे मामले की जांच में अहम साबित होगी। हरियाणा पुलिस की अधूरी पड़ताल को अब सीबीआई आगे बढ़ाकर इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी खोलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 अगस्त को अपने ट्वीट में इस केस को सीबीआई को सौंपे जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

लोहारू उपमंडल के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय प्ले स्कूल की शिक्षिका मनीषा 11 अगस्त को अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद 12 अगस्त की शाम को लोहारू थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया। अगले ही दिन 13 अगस्त की सुबह सिंघानी नहर के पास क्षत-विक्षत हालत में उसका शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच में मामला हत्या का माना गया और अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज हुआ। इसके बाद जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पहले पोस्टमार्टम में विसरा और 10 तरह के सैंपल सुरक्षित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 अगस्त को अचानक सुसाइड नोट सामने आने की बात कहकर केस का रुख बदलने लगा। परिजनों ने इस पर अनभिज्ञता जताई और मामले ने हत्या से आत्महत्या का रूप ले लिया। इस बीच जनाक्रोश बढ़ा तो न्याय की मांग में सड़कें जाम हुईं। हालात बिगड़ने पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह का तबादला कर दिया गया जबकि लोहारू थाने के एसएचओ, डॉयल 112 पर तैनात कर्मियों और महिला जांच अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।
15 अगस्त को परिजनों की मांग पर मनीषा का दूसरा पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों के नए पैनल से कराया गया। लेकिन रहस्य और गहराता गया। न्याय की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू हो गए, कई संगठन आंदोलन में कूद पड़े और विपक्ष ने भी इसे बड़ा मुद्दा बना लिया।
आखिरकार मुख्यमंत्री द्वारा मामले को सीबीआई को सौंपने और तीसरी बार पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में कराने की घोषणा के बाद परिजन मान गए। 20 अगस्त को तीसरा पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली में हुआ और अगले दिन 21 अगस्त को गांव ढाणी लक्ष्मण में मनीषा का अंतिम संस्कार किया गया।



मनीषा मौत मामले में हरियाणा सरकार ने पत्र लिखकर सीबीआई को यह केस सौंप दिया है। सीबीआई के अधिकारियों को भिवानी पुलिस द्वारा इस मामले से जुड़े सभी तथ्य और अब तक की गई जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। यह मामला अब पूरी तरह सीबीआई के पास चला गया है। - सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed