फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manisha death case: CBI team reached the crime scene on the fourth day, assured justice to the family members

मनीषा मौत मामला : चौथे दिन वारदात स्थल पर पहुंची सीबीआई की टीम, परिजनों को दिलाया न्याय का भरोसा

Sun, 07 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Manisha death case: CBI team reached the crime scene on the fourth day, assured justice to the family members
​भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण  में मृतक मनीषा के परिजनों से पूछताछ करती सीबीआई की टीम। 
भिवानी। मनीषा मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई की टीम शनिवार को चौथे दिन पहली बार फील्ड में उतरी। टीम सबसे पहले ढिगावा रेस्ट हाउस पहुंची उसके बाद सिंघानी नहर के पास उस वारदात स्थल का निरीक्षण किया जहां 13 अगस्त को मनीषा का क्षत-विक्षत शव मिला था। इसके बाद टीम गांव ढाणी लक्ष्मणपुर पहुंची और मनीषा के पिता संजय व अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। जांच के दौरान सीबीआई ने मनीषा के प्ले स्कूल और कॉलेज का भी दौरा कर प्रबंधन से पूछताछ की और हाजिरी रजिस्टर समेत जरूरी दस्तावेज जब्त किए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को दो गाड़ियों में पहुंची छह सदस्यीय सीबीआई टीम ने ढिगावा रेस्ट हाउस में रुककर प्रारंभिक जानकारी जुटाने के बाद वारदात स्थल का मुआयना किया। खेत में अब बारिश का पानी भरा हुआ है और पैरों व गाड़ियों के टायरों के निशान पूरी तरह मिट चुके हैं। हालांकि शव मिलने के समय एफएसएल टीम ने सबूत जुटाकर वीडियोग्राफी कर ली थी। सीबीआई अधिकारियों ने करीब 20 मिनट तक स्थल का निरीक्षण करने के बाद मनीषा के घर जाकर पिता संजय व अन्य परिजनों से लगभग 40 मिनट तक पूछताछ की।
विज्ञापन

इसके बाद टीम उस प्ले स्कूल गई, जहां मनीषा शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। स्कूल संचालक से पूछताछ कर टीम ने मनीषा के कार्यकाल का हाजिरी रजिस्टर जब्त कर लिया। इसके बाद टीम उस कॉलेज में भी गई जहां मनीषा ने दाखिला लेने के लिए आवेदन किया था। कॉलेज प्रबंधन से पूछताछ कर उन्हें आगे भी जांच में सहयोग के लिए तैयार रहने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता संजय बोले- सीबीआई ने कहा, डरने की जरूरत नहीं, न्याय मिलेगा
पूछताछ के बाद मनीषा के पिता संजय ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों ने मनीषा की दिनचर्या और मौत से जुड़े सभी सवाल पूछे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि न्याय मिलेगा और पूछताछ के लिए अकेले बुलाए जाने पर डरने की जरूरत नहीं है। हालांकि मनीषा के तीसरे पोस्टमार्टम को लेकर अभी तक परिवार को कोई जानकारी नहीं दी गई।

पुलिस से तथ्य जुटाने के बाद पहली बार फील्ड में उतरी सीबीआई
मनीषा मौत मामले में सीबीआई की टीम पिछले तीन दिनों से भिवानी के रेस्ट हाउस में ही ठहरी हुई थी और पुलिस से मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और तथ्य जुटा रही थी। शनिवार को पहली बार टीम फील्ड में उतरी और एक ही दिन में उन सभी स्थानों का निरीक्षण किया जिनका मनीषा की मौत से सीधा संबंध है। गौरतलब है कि ढाणी लक्ष्मणपुर निवासी 19 वर्षीय मनीषा 11 अगस्त की सुबह प्ले स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। 12 अगस्त को पिता संजय ने बेटी के लापता होने की रिपोर्ट लोहारू थाने में दर्ज कराई थी। 13 अगस्त को मनीषा का शव सिंघानी नहर के पास बाजरे के खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला था।


चुनिंदा लोगों से ही की पूछताछ
सीबीआई टीम ने शनिवार को चुनिंदा लोगों से ही बातचीत की। वारदात स्थल का निरीक्षण करने के बाद टीम अकेले ही मनीषा के घर पहुंची और पिता, दादा सहित कुछ परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद प्ले स्कूल संचालक और कॉलेज प्रबंधक से भी पूछताछ की गई। टीम ने सभी को जांच में सहयोग करने और भविष्य में पूछताछ के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed