{"_id":"62250280219d444ca27e6763","slug":"manish-reached-new-delhi-other-students-will-come-today-bhiwani-news-hsr6260088105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष पहुंचे नई दिल्ली, अन्य विद्यार्थी आज आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष पहुंचे नई दिल्ली, अन्य विद्यार्थी आज आएंगे
विज्ञापन
अपने दोस्तों के साथ नई दिल्ली एयरपोर्ट पर यूक्रेन से लौटा मेडिकल स्टूडेंट मनीष रंगा। फोटो मनीष क?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। यूक्रेन में बिगड़े हालातों के कारण भारतीय मेडिकल स्टूडेंट घर लौट रहे हैं। रविवार सुबह गांव लालावास निवासी मनीष रंगा भी नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहीं अन्य विद्यार्थी सोमवार को आ सकते हैं।
नई दिल्ली पहुंचे मनीष रंगा ने बताया कि वह यूक्रेन के शहर कीव में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। यूक्रेन में युद्ध की स्थिति होने पर वे बस के माध्यम से कीव से बुडापोस्ट पहुंचे। जहां पांच दिन में वे दूतावास और स्थानीय नागरिकों के द्वारा बनाए सेफ हाउस में रहे। सेफ हाउस में उन्हें तीनों समय का खाना निशुल्क दिया जा रहा था। शनिवार रात करीब नौ बजे वाली फ्लाइट में उन्होंने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी, जहां वे रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे नई दिल्ली पहुंचे। मनीष फिलहाल नई दिल्ली में अपनी बुआ संतोष के घर में ठहरे हैं। मनीष के लौटने पर उनके पिता सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट वेदपाल रंगा, मां सुनीता, भाई विनय, सुमित और सुनील रंगा सहित अन्य परिजनों ने खुशी जाहिर की है।
स्नेहा और मुस्कान को मिला टोकन, आगामी फ्लाइट में भरेंगी उड़ान
छोटूराम कॉलोनी निवासी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उनका बेटा केशव रविवार दोपहर बाद पोलैंड बॉर्डर पर पहुंच गए हैं। जहां दस्तावेजों की जांच करवाने के बाद केशव नजदीक शेल्टर होम में ठहरेंगे और आगामी फ्लाइट में उड़ान भरेंगे। वहीं स्नेहा और मुस्कान ने बताया कि वे रोमानिया के एयरपोर्ट पर पहुंच गई हैं, जहां उन्हें फ्लाइट के लिए टोकन भी मिल चुके हैं। फिलहाल एयरपोर्ट पर मेडिकल स्टूडेंट की काफी भीड़ है। आगामी फ्लाइट में जगह मिलते है वे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी।