फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manipulating student went to school, attempted kidnapping

स्कूल में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास

Mon, 19 May 2014 12:52 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Mon, 19 May 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन

एक युवक ने स्कूल में घुसकर 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा का हाथ पकड़कर अपहरण का प्रयास किया। स्कूल स्टाफ सदस्य उसे पकड़ते उससे पहले ही युवक मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत थाने में दी तो युवक के परिजन छात्रा के घर पहुंच गए और समझौते के लिए दबाव बनाया। पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर आरोपी युवक, उसके भाई व उसकी माता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला 15 मई का है। महम गेट स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा से एक युवक ने स्कूल में घुसकर छेड़छाड़ की। युवक छात्रा का हाथ पकड़कर उसके अपहरण का प्रयास कर रहा था। एक शिक्षिका ने उसे देखा तो उसे पकड़ने के लिए दौडे़ मगर वह भाग निकला।
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा के परिजनों को बुलाकर सब्जीमंडी चौकी में शिकायत दी गई। पुलिस मामले में जांच कर ही रही थी कि युवक के परिजन छात्रा के घर पहुंच गए और समझौते के लिए दबाव बनाया। परिजनों ने इसकी शिकायत भी पुलिस को की। पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर युवक प्रदीप, उसके भाई, मां व कुछ अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एसएचओ इंद्र सिंह, जांच अधिकारी एएसआई सत्यवान ने बताया कि युवक ने स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ की और अपहरण का प्रयास किया। शिक्षकों ने देखा तो भाग निकला। उसके परिजनों ने छात्रा के परिजनों पर समझौते के लिए दबाव बनाया। युवक, उसके भाई, मां व अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, मगर जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed