फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manhole will be built on the highway to fix the sewer line, will be a one-way way

सीवर लाइन ठीक करने के लिए हाईवे पर बनेगा मैनहोल, वन-वे होगा रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Manhole will be built on the highway to fix the sewer line, will be a one-way way
नेशनल हाईवे की धंसी सड़क के पास से गुजरते वाहन चालक। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नेशनल हाईवे के नीचे 15 फुट गहराई में चार दशक पुरानी मैन सीवर लाइन का ज्वाइंट खिसकने से हाईवे का बड़ा हिस्सा धंस गया है। अब पब्लिक हेल्थ विभाग पुरानी मुख्य सीवर लाइन की लीकेज को ठीक कराने के लिए नया मैनहोल बनाएगा। इसके लिए हाईवे करीब एक माह तक वन-वे होगा।
विज्ञापन

लीकेज दूर करने में बड़ी अड़चन भूमिगत जलस्तर भी बनेगा, क्योंकि भूमिगत जलस्तर ऊंचा होने के कारण यह काम करना आसान नहीं होगा। पब्लिक हेल्थ विभाग लीकेज को ठीक करने के लिए दस दिन बाद काम भी शुरू करेगा, जिस पर करीब पांच लाख रुपये का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई के अंतर्गत आने वाला दादरी गेट क्षेत्र का सरकुलर रोड के ठीक नीचे चार दशक पुरानी सीवर की 32 इंची 800 मिलीमीटर की मुख्य सीवर लाइन गुजरती है, जो देवसर चुंगी के डिस्पोजल तक जाती है। मुख्य सीवर लाइन को चेक किया तो उसमें पुराने ज्वाइंट की लीकेज सामने आई। जिसकी वजह से हाईवे के आसपास की सड़क का काफी हिस्सा धंस गया, जिसे पाटने के लिए कई ट्रैक्टर ट्रॉली मलवा भी यहां डाला गया, मगर सड़क धंसने का सिलसिला नहीं थमा। हादसों से बचने के लिए पब्लिक हेल्थ विभाग को धंसी सड़क के बीच में चेतावनी बोर्ड भी लगाना पड़ा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी अधिकारियों ने भी धंसी हुई सड़क पर वाहनों के गुजरने से हादसे की आशंका जताई है, जिसके बाद पब्लिक हेल्थ विभाग से भी कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन पब्लिक हेल्थ को सीवर लाइन का मर्ज पकड़ने में ही काफी समय लग गया। बारिश के बाद तो यहां हालात और भी बिगड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलती से भी यहां आया कोई भारी वाहन आया तो धंसेगा पूरा मार्ग
दादरी गेट न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने हाईवे सड़क धंसने पर क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस सड़क के काफी गहराई तक की मिट्टी खिसक चुकी है। जिस वजह से गहरा सुराग बन गया है। जिसमें अब तक कई ट्राली मिट्टी भी डाली जा चुकी है। इसके बाद भी गड्ढा नहीं भरा जा रहा। अब हालत यह है कि यहां से कोई भी भारी वाहन नहीं जाने दिया जा रहा है। अगर कोई भारी वाहन गलती से भी यहां से गुजरा तो निश्चित तौर पर धंसकर हादसे की वजह बनेगा।
एक माह तक वन-वे होगा हाईवे
सरकुलर रोड पर न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से दादरी गेट तक की सड़क मुख्य सीवरलाइन की लीकेज ठीक करने की वजह से करीब एक माह से ज्यादा समय तक वन-वे हो जाएगी। इसके लिए पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी एनएचएआई से सड़क खुदाई की अनुमति लेने के प्रयासों में जुट गए हैं। जिसकी वजह से दादरी गेट क्षेत्र में ट्रैफिक को लेकर भी काफी दिक्कत बनेगी, क्योंकि यहां पहले से ही दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं।
अनुमति ली जाएगी
विभाग ने पुरानी सीवर लाइन की जांच कराई है। इसके बाद पता चला कि मुख्य सीवर लाइन का ज्वाइंट लीक हो गया है। इसलिए यहां पर नया सीवर मैनहोल बनाना पड़ेगा। जिस पर करीब पांच लाख रुपये का खर्च आएगा। विभाग करीब दस दिन बाद काम शुरू करेगा। रोड कट के लिए एनएचएआई से भी अनुमति ली जाएगी। इस दौरान इस हिस्से पर ट्रैफिक भी वन-वे होगा।

- महेंद्र स्वामी, जेई, शहरी सीवरेज शाखा, पब्लिक हेल्थ विभाग।
तुरंत अनुमति दिलाने में करेंगे मदद
हाईवे धंसने के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त कराया गया है। इस संबंध में पब्लिक हेल्थ विभाग से भी लगातार पत्राचार किया गया है। सड़क के नीचे लीकेज की वजह से समस्या बनी है। इसके ठीक होने के बाद ही समाधान होगा। काम पब्लिक हेल्थ विभाग कराएगा, उनसे कोई अनुमति मांगी जाएगी तो वे उसे तुरंत दिलाने में मदद करेंगे।
- नारायण, जेई, दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई रोहतक मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed