{"_id":"63600e913c807822520adf50","slug":"mangal-jaiswal-allahabad-gets-mahamati-prannath-award-bhiwani-news-hsr64595411","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल जायसवाल इलाहाबाद को मिला महामति प्राणनाथ पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल जायसवाल इलाहाबाद को मिला महामति प्राणनाथ पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। दादरी गेट स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में जारी पांच दिवसीय कार्यक्रमों की कड़ी में चौथे दिन सोमवार को रक्तदान शिविर एवं महामति प्राणनाथ के साहित्य पर आधारित समभाव एवं सद्भाव को लेकर चर्चा का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य सूर्यनारायण दास महाराज, स्वामी सदानंद महाराज, मोहन प्रिया चार्य, जगतराज महाराज, टहल किशोर ने किया। कार्यक्रम में महामति प्राणनाथ पुरस्कार महामति प्राणनाथ साहित्य शोध करने वाले मंगल जायसवाल इलाहाबाद को दिया।
सीबीएलयू एवं प्राणनाथ मिशन नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में महामति प्राणनाथ के साहित्य पर आधारित समभाव और सद्भाव को लेकर चर्चा का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छत्तरपुर के कुलपति प्रो. टीआर थापक, प्रो. राजकुमार मित्तल, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन वीपी यादव ने शिरकत की। भिवानी नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने कार्यक्रम में पहुंचकर महाराज का आशीर्वाद लिया। इंद्रेश कुमार ने कहा कि महामति प्राणनाथ का साहित्य संपूर्ण भारत को एक सूत्र में पिराने वाला है। उन्होंने देश को जाति व धर्म से ऊपर उठकर मानवतावाद को मानव धर्म व इंसानियत की शिक्षा दी। इस अवसर पर डॉ. मुरलीधर शास्त्री, प्रकाश शर्मा, मोहन मिश्र, दीनदयाल, अशोक मित्तल, रमेश अग्रवाल, हनुमान तायल, सुरेश केडिया, विनोद चावला, राजपाल, चेयरमैन सुरेश गर्ग, डॉ. बीएम भारद्वाज, राजेश चेतन उपस्थित रहे।