{"_id":"6553af4f7a282f22b30eeb45","slug":"mandholi-khurds-daughter-in-law-babita-won-silver-and-bronze-medal-in-asian-master-athletics-championship-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-8710-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मंढोली खुर्द की बहू बबीता ने एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मंढोली खुर्द की बहू बबीता ने एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
Tue, 14 Nov 2023 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
बहल, खिलाड़ी बबीता ।संवाद
बहल। क्षेत्र के गांव मंढोली खुर्द की बहू बबीता ने फिलीपींस में हुई 22वीं एशियन मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन किया। बबीता ने 1500 व 800 मीटर रेस में सिल्वर और 400 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। गांव में खुशी का माहौल है।
बबीता ने इससे पहले कोलकाता में 14 से 18 फरवरी को हुई नेशनल लेवल प्रतियोगिता में 400 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता था। प्रतियोगिता में बबीता का शानदार प्रदर्शन रहा था। जिस पर उसका फिलीपींस में होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया था। बबीता ने अपने खेल का आगाज करीब तीन साल पहले किया था। उसके बाद वह निरंतर अपने खेल को बेहतरीन बनाती रही।
बबीता ने 24 से 25 दिसंबर 2022 को हिसार में हुई 31वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग लिया था और 100, 200 व 400 मीटर रेस में पहला स्थान हासिल किया था। बबीता द्वारा इस प्रतियोगिता में किए गए शानदार प्रदर्शन पर ही उसका नेशनल लेवल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। बबीता बहल क्षेत्र के पास लगते राजस्थान के गांव गोठया की बेटी है और मंढोली खुर्द में विवाहित है। बबीता के पति कुलदीप गाढोतिया राज राइफल्स में जेसीओ के पद पर कार्यरत हैं। बबीता की सफलता पर उसकी सास फूली देवी ने कहा कि उसकी बहू ने मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है उससे उसके परिवार व गांव का नाम ऊंचा हो गया है। संवाद