फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Man thrashed over vote rivalry, case filed against two

वोट की रंजिश पर व्यक्ति के साथ की मारपीट, दो पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Man thrashed over vote rivalry, case filed against two
भिवानी। गुजरानी चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ वोट को लेकर दो लोगों ने मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल ने अपने बयान गुजरानी चौकी पुलिस को दिए। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव चांग निवासी मनोज ने बताया कि वह सोमवार को शाम करीब छह बजे मोड़ पर निजी काम से खड़ा था। इसी दौरान आरोपी आया और उसके साथ उनके उम्मीदवार को वोट न देने की रंजिश के तहत मारपीट करने लगा। इसके बाद आरोपी का पिता भी मौके पर आ गया और उसके साथ मारपीट की। दोनों आरोपी घायल को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। घायल को परिजनों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। गुजरानी पुलिस चौकी ने इस संबंध में घायल के बयान दर्ज कर मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed