फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Man murdered by stabbing

Bhiwani News: डीसी कॉलोनी में देर रात चाकू मारकर की व्यक्ति की हत्या

Mon, 16 Dec 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Man murdered by stabbing
सतबीर यादव
भिवानी। शहर की डीसी कॉलोनी में रविवार रात करीब 9:30 बजे एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर डाली। हत्या का आरोप उसी के तीन दोस्तों पर है। हत्यारोपियों ने पहले साथ बैठकर शराब पी फिर चाकू से गला रेत दिया। हत्या आरोपी मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग गए। आसपास के लोगों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची वहीं शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

डीसी कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय अजय उर्फ सतबीर यादव ने रविवार रात आरोपियों ने साथ डीसी कॉलोनी में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद अजय पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने अजय के शरीर पर चाकुओं से कई वार कर उसका गला भी रेत दिया। इस कारण अजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोग माैके पर पहुंचे।तब तक आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस थाना प्रभारी सत्यनारायण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। सोमवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक की शिनाख्त डीसी कॉलोनी निवासी अजय के रूप में हुई। मृतक के भाई के बयान दर्ज कर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस घटना के कारण डीसी कॉलोनी में हत्या के बाद से ही आसपास के क्षेत्र में लोगों में दहशत फैल गई। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed