फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Man duped of Rs 4.5 lakh on pretext of getting job in forest department

वन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर की साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Man duped of Rs 4.5 lakh on pretext of getting job in forest department
भिवानी। वन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर झांसा देकर तीन युवकों से करीब साढ़े चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दादरी गेट न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वासी रोहन ने बताया कि उसका पड़ोसी अजय खुद को वन विभाग में डिप्टी रेंज ऑफिसर बताता है। उसने उससे कहा कि हरियाणा फोरेस्ट विभाग में दस पोस्ट निकली हैं। ये सभी पोस्ट उनके हाथ में हैं। आरोपी ने उसे नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख रुपये की मांग की। इस पर उसने मना कर दिया। फिर उसने कहा कि उसने उच्चाधिकारी से बात की है। नौकरी लगने से पहले डेढ़ लाख देने होंगे और नौकरी ज्वाइनिंग के बाद बाकी के रुपये देने हैं। इस पर आरोपी ने कहा कि उनके कोई दोस्त हैं तो उन्हें भी नौकरी लगवा देगा। इस तरह आरोपी को उसने डेढ़ लाख रुपये 26 अक्तूबर 2021 को नकद दे दिए। इसी तरह उसने नौकरी लगवाने के नाम पर अपने दोस्त दीपक और वरुण से भी डेढ़-डेढ़ लाख रुपये आरोपी को दिला दिए। इसके कुछ समय बाद ही जब आरोपी से पैसे वापस मांगे तो आनाकानी करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें छह माह में नौकरी ज्वाइनिंग कराने का झांसा दिया गया था। लेकिन न नौकरी लगी न पैसा वापस मिला। पीड़ित युवकों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed