फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Man dies due to electric shock

Bhiwani News: आटा चक्की चलाते समय करंट लगने से व्यक्ति की मौत

Wed, 14 Aug 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 14 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Man dies due to electric shock
भिवानी। शहर के दादरी गेट क्षेत्र में घर पर आटा चक्की चलते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक तीन बच्चों का पिता था और शहर की ऑटो मार्केट में गाड़ियों की सीट मेकर का काम करता था। हादसे के बाद शव का मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जयप्रकाश ने बताया कि उसका पिता 45 वर्षीय जयभगवान मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर पर आटा चक्की चला रहा था कि इसी दौरान उसे करंट लगा। गंभीर हालत में उसके पिता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस की एलएचसी किरण ने बताया कि पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बीरन के महेंद्र की हत्या मामले में पत्नी व बेटी सहित पांच गिरफ्तार

भिवानी। सीआईए द्वितीय ने बीरन के महेंद्र की हत्या मामले में आरोपित पत्नी, बेटी के अलावा तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बीरन निवासी नरेश, सुनील व सुनील पुत्र करण सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय इंचार्ज निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि बीरन निवासी एक वृद्ध महिला ने थाना तोशाम पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि चार जून को उसका लड़का महेंद्र सुबह खेत में जानवरों को दाना और रोटी डालने के लिए गया था। उन्हें कुछ देर बाद सूचना प्राप्त हुई कि उनके बेटे महेंद्र की खेत के पास अनजान व्यक्तियों ने चोट मार कर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए द्वितीय इंचार्ज एएसआई राजेश कुमार ने सोमवार को महेंद्र की ब्लाइंड मर्डर की वारदात को सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा महेंद्र ब्लाइंड मर्डर में मृतक की आरोपित पत्नी व उसकी बेटी को आजादनगर हिसार से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने दोनों आरोपित महिलाओं को जिला कारागार भिवानी भेज दिया।




पुलिस ने मृतक महेंद्र की पत्नी के कहने पर महेंद्र की हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को बापोड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से महेंद्र की हत्या में प्रयोग किए गए दो लोहे के पाइप और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस से रिमांड पर लिया गया है। वहीं आरोपी नरेश ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक महेंद्र की पत्नी के कहने पर अपने चाचा ताऊ के दो भाइयों सुनील के साथ मिलकर महेंद्र की हत्या की योजना बनाई थी। उन्होंने लोहे की पाइप से चोट मारकर खेत जाते समय महेंद्र की हत्या कर दी थी। शुरुआती जांच में महेंद्र की हत्या का कारण पारिवारिक संपत्ति को बताया जा रहा है। रिमांड के दौरान आरोपियों से जनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed