फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   man die in corona, 131 new positive cases found, doctors, sampling

नांगला के व्यक्ति की कोरोना से मौत, 131 नए संक्रमित मिले

Sat, 17 Apr 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
man die in corona, 131 new positive cases found, doctors, sampling
भिवानी। 26 विद्यार्थी, 11 शिक्षक, 17 सरकारी कर्मचारी, तोशाम सब डिपो के छह कर्मचारी, जेल से छह कैदी, पांच दुकानदार, 11 गृहिणी समेत कुल 131 संक्रमित मिले। नंगला गांव के एक संक्रमित की मौत हुई है। यह आंकड़ा शुक्रवार को कोरोना वायरस के संक्रमितों का है। यह आंकड़ा काफी है यह बताने के लिए कि कोरोना वायरस का संक्रमण कितनी तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

अब तक जिले में 7159 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 6433 ठीक हो चुके हैं। अभी भी 569 एक्टिव केस हैं। जिले में 158 मौते हो चुकी है। शुक्रवार को 1186 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। 2016 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका भी लगाया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस अब गंभीर हो चला है। शुक्रवार को सामने आए 131 कोरोना पॉजिटिवों में हर वर्ग के लोगे सामने आ रहे है। सामान्य अस्पताल की 34 वर्षीय स्टाफ नर्स पॉजिटिव मिले। तोशाम सब डिपो पर पहले 15 पॉजिटिव मिले थे। शुक्रवार केे छह और पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीने में दर्द के बाद नहीं सुधरी हालत
मौत का नया केस नंगला गांव से है। यहां 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना से मौत हो गई। व्यक्ति को आठ अप्रैल को अचानक सीने में दर्द हुआ था। जिन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां स्टंट डाले गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां 13 को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 15 को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। यह जिले में इस माह की 13वीं मौत है।
बोर्ड अधिकारियों, कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव ने वैक्सीन की पहली डोज ली। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद भी उपस्थित रहे। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इस दौराना 37 अधिकारियों/कर्मचारियों को टीका लगाया गया।
25 बसें चलीं, यात्रियों के अभाव में खड़ी रही बसें
तोशाम सब डिपो के 15 कर्मचारी एक साथ कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना के बाद से बसों में यात्रियों का टोटा हो गया। शुक्रवार को यात्रियों के अभाव में 55 में से 30 बसें ही चल पाई। कोरोन पॉजिटिव आने के बाद से रोडवेज पर कोरोना का कहर मंडरा गया। वहीं परिवहन आयुक्त ने सभी कर्मचारियों सैंपलिंग व वैक्सीनेशन करवाने के आदेश दे दिए हैं। कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बस स्टैंड का मैन गेट बंद रखा गया व बिना मास्क के किसी को अंदर नहीं आने दिया। वीरवार को एक साथ तोशाम रोडवेज सब डिपो के 15 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसकी सूचना आसपास के क्षेत्र में फैल गई। कोरोना की सूचना का असर शुक्रवार को बसों पर पड़ा। बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सख्यां 60 प्रतिशत से भी ज्यादा घट गई। शुक्रवार को प्रत्येक बस में 15 से 20 यात्री ही सवारी करते नजर आए। कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने से पहले प्रत्येक बस 50 से 55 यात्रियों की एवरेज आती थी।

वर्जन::
यात्रियों के अभाव में 30 बसें ही चल पाई हैं। हर रोज चार लाख के करीब आमदनी होती थी, आज आधी से भी कम की उम्मीद है। यात्रियों की संख्या प्रत्येक बस में 10 से 15 की है। बसों को सैनिटाइज करवाकर चलवाया जा रहा है। बिना मास्क के बस स्टैंड के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। डीजी ने सभी कर्मचारियों को सैंपलिंग व वैक्सीनेशन के आदेश दे दिए हैं।
- रामफल टाला, बस स्टैंड प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed