फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   man, die

पैदल घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 18 Dec 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
man, die
देर शाम पैदल घर जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए उसे इमरजेंसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मामला सोमवार देर शाम का है। कस्बा बवानीखेड़ा निवासी 38 वर्षीय ताराचंद मजदूरी करता था। सोमवार शाम करीब 8 बजे वह मजदूरी करके घर लौट रहा था। जब वह बवानीखेड़ा में हांसी रोड चुंगी पहुंचा तो अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। राहगीरों ने घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस विभाग में दी। सरकारी एंबुलेंस में उसे इमरजेंसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लाया।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई वेदपाल ने बताया कि उताराचंद के माता-पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। जबकि वो दो भाई थे, मगर 2015 उसके बड़े भाई सत्यवान की मौत हो गई। जिसके तीन बच्चे थे। बड़े भाई की मौत के बाद उसने अपनी भाभी से शादी की थी। वह मेहनत-मजदूरी करके गुजारा चला रहा था। जांच अधिकारी एएसआई जगदीश ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई वेदपाल के बयान पर अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed