फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mamanchand on remand, promotion of future councilor in the ward

रिमांड पर मामनचंद, वार्ड में भावी पार्षद का प्रचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mamanchand on remand, promotion of future councilor in the ward
भिवानी। जमीन घोटाले और फर्जी रसीद घोटाले में फंसे नगर परिषद के निवर्तमान उप प्रधान मामनचंद भले ही चार दिन के पुलिस रिमांड पर हो मगर वार्ड में भावी प्रत्याशी के नाते उसका प्रचार हो रहा है। जगह-जगह होर्डिंग-बैनर लगे है। वहीं पुलिस ने मामनचंद द्वारा बताई जगह से डेढ लाख रुपये की रिकवरी की है। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मामनचंद पुलिस से बचने के लिए कभी शिमला के सोनागढ़ गया तो कभी राजस्थान के भिवाड़ी, गुरुग्राम, पंचकूला, बद्दी में शरण ली। आखिरकार थक हारकर आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामनचंद के बताए अनुसार भिवाड़ी और गुरुग्राम में उसके दोस्तों के यहां रखे करीब डेढ़ लाख रुपये बरामद किए। फर्जी तरीके से हुई दो प्लॉट और एक दुकान की रजिस्ट्री से मामनचंद को अपने हिस्से के साढ़े सात लाख रुपये मिले। अब पूरी राशि बरामद नहीं होने पर पुलिस उसकी प्रॉपर्टी अटैच करने की तैयारी में है ताकि उसकी नीलामी से रिकवरी की जा सके। पुलिस उसकी प्रॉपर्टी की डिटेल खंगाल रही है। मामनचंद का रिमांड शुक्रवार को पूरा हो जाएगा और पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए होर्डिंग-बैनर
गबन के मामले में फंसने और रिमांड पर होने के बावजूद वार्ड में उसके होर्डिंग-बैनर लगने के कारण मामनचंद वीरवार को सोशल मीडिया पर छाया रहा। उसके होर्डिंग-बैनर की फोटो विभिन्न ग्रुपों में शेयर हो रही थी। उन पर कॉमेंट भी किए जा रहे थे। कोई कह रहा था कि जेल से चुनाव लड़ेगा तो कोई कह रहा था कि कानूनी नियमों के कारण शायद न लड़ पाए। मगर सूत्र बताते हैं कि चार्ज फ्रेम न होने तक वह चुनाव लड़ सकता है। मगर फिलहाल चुनाव लड़ना नहीं, केस से बाहर आना मामनचंद के लिए चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed