{"_id":"663e66b2c011102e740b368b","slug":"major-fire-broke-out-in-shagun-vatika-loss-worth-lakhs-bhiwani-news-c-21-hsr1027-378734-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शगुन वाटिका में भीषण आग लगी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शगुन वाटिका में भीषण आग लगी, लाखों का नुकसान
Fri, 10 May 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 10 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। महम रोड स्थित शगुन वाटिका परिसर में रखे सामान में शुक्रवार दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से शगुन वाटिका परिसर में रखे लाखों कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
नवंबर 2022 में शगुन वाटिका को न्यायालय के आदेश पर सील किया गया था। इस दौरान वाटिका के अंदर रखा सजावट के सामान को भी वहीं पर रखकर लोहे की संदूकों में सील करा दिया था, जबकि फाइबर के स्टेज और गेट का सामान भी वहीं पर रखा गया था। इसी बीच वीरवार दोपहर बाद अचानक ही वाटिका परिसर के अंदर से धुआं उठता हुआ देखकर लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी थी। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वाटिका में करीब 60 फुट के स्टेज और फाइबर का गेट पिलर भी आग की भेंट चढ़ गए।
वहीं, वाटिका में आग की सूचना बाल कल्याण परिषद के अधिकारियों को भी दी गई। फिलहाल आग किस वजह से लगी इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। क्योंकि बंद संदूकों में भी सामान आग से जल गया है। ये आग किसी ने लगाई है या फिर कोई हादसा है इसका खुलासा तो जांच के बाद ही होगा। फिलहाल जिला बाल कल्याण परिषद के अधिकारियों ने इस मामले की शिकायत भी सिविल लाइन पुलिस थाना में दी है।
विज्ञापन
शगुन वाटिका को नवंबर 2022 में न्यायालय के आदेश पर सील कर दिया गया था। इसी परिसर के अंदर सामान को भी सील कर एक जगह टेंट के नीचे रखा गया था। इस सामान में वीरवार को आग लगने की सूचना मिली थी, जिसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दर्ज कराकर एफआईआर कराई गई है। पुलिस की जांच में ही आग लगने के तथ्य सामने आएंगे। फिलहाल इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।
-ओमप्रकाश जिला बाल कल्याण अधिकारी भिवानी।