फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Main disposal line came in the way of construction of Loharu Railway Overbridge, now it will be shifted

Bhiwani News: लोहारू रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के आड़े आई मुख्य डिस्पोजल की लाइन, अब होगी शिफ्ट

Sat, 09 Sep 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 09 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Main disposal line came in the way of construction of Loharu Railway Overbridge, now it will be shifted
 देवसर चुंगी से मैन डिस्पोजल की लाइन को ​शिफ्ट किए जाने को लेकर रेलवे अ​धिकारियों से विचार-विमर
भिवानी। पांच दशक पुराने लोहारू रेलवे ओवरब्रिज को तोड़कर नया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम अभी शुरू ही हुआ है कि देवसर चुंगी के मुख्य डिस्पोजल की भिवानी-घग्गर ड्रेन तक जाने वाली लाइन अड़चन बन गई। इसको लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और रेलवे के तकनीकी अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दोनों ही विभागों के अधिकारियों ने नए रेलवे ओवरब्रिज के ले आउट प्लान के अनुसार मुख्य डिस्पोजल की लाइन को शिफ्ट किए जाने को लेकर मंथन किया। दरअसल, देवसर चुंगी से लोहारू रोड स्थित भिवानी-घग्गर ड्रेन तक डिस्पोजल की 24 इंची 600 एमएम की मुख्य लाइन गुजरती है। डिस्पोजल से लेकर भिवानी-रेवाड़ी रेलमार्ग के नीचे से भी इस लाइन की क्रॉसिंग है। इसके बाद यह लाइन करीब ढाई किलोमीटर तक लोहारू रोड पर भी जाती है।
विज्ञापन

अड़चन यह है कि लोहारू रोड का नया ले आउट प्लान के हिसाब से डिस्पोजल की मुख्य लाइनों को पिलर, फाउंडेशन के हिसाब से शिफ्ट किया जाना है। ऐसे में दोनों ही विभागों के तकनीकी अधिकारियों के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि पुल निर्माण के दौरान ये लाइन इसके नीचे से आसानी से अपना काम करती रहे। एक पेंच यह भी बनेगा कि भिवानी-रेवाड़ी रेलमार्ग के नीचे से भी डिस्पोजल लाइन की क्रॉसिंग है। इसे शिफ्ट किए जाने से पहले जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को बीकानेर रेल मंडल से भी इसकी अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ सूरज प्रकाश जैन और जेई आशीष कुमार ने रेलवे अधिकारियों से नए पुल से जुड़ी जानकारी भी जुटाई, ताकि वे लाइन शिफ्ट किए जाने के संबंध में डिस्पोजल की लाइन की ड्राइंग का खाका तैयार कर सकें।
----------



साढ़े सात सौ मीटर पुल का अब 950 मीटर तक बढ़ेगा दायरा

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई के दायरे में आने वाला शहर का लोहारू रेलवे ओवरब्रिज साढ़े 700 मीटर लंबा है। जिसे 52 साल से अधिक पुराना होने की वजह से कंडम घोषित किया जा चुका है। इसकी जगह अब करीब 950 मीटर लंबा नया रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। ढाणी महताब चौक की तरफ रेलवे ओवरब्रिज करीब 100 मीटर आगे तक बढ़ाया जाएगा। जबकि अनाज मंडी छोर की तरफ करीब 85 मीटर आगे तक पुल का दायरा बढ़ेगा। पुराने ओवरब्रिज से नया रेलवे ओवरब्रिज करीब 200 मीटर अधिक लंबा होगा। इसी वजह से डिस्पोजल की मुख्य लाइन को शिफ्ट करना जरूरी हो गया है।

-----------



साढ़े तीन सौ मीटर लंबाई तक डाली जाएगी भूमिगत मुख्य डिस्पोजल की पाइप

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को नए पुल निर्माण से पहले ही देवसर चुंगी के मुख्य डिस्पोजल से लेकर ड्रेन तक गंदा पानी पहुंचाने के लिए करीब साढ़े तीन सौ मीटर दायरे में नई भूमिगत 24 इंची पाइपलाइन डालनी पड़ेगी। जिसका डिजाइन नए पुल के ले आउट प्लान के हिसाब से तैयार होगा। इसके बाद ड्रेन तक गंदा पानी पहुंचने के लिए पहले से ही लाइन चालू है। उसके साथ कोई फेरबदल नहीं होगा।


------
लोहारू रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देवसर चुंगी मुख्य डिस्पोजल की ड्रेन तक जाने वाली 24 इंची लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। इसी को लेकर रेलवे के तकनीकी अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया है। इसके बाद पुल के ले आउट प्लान के हिसाब से डिस्पोजल की लाइन शिफ्ट किए जाने का काम शुरू होगा। लाइन शिफ्ट का पूरा खर्च रेलवे द्वारा ही वहन किया जाएगा। लाइन शिफ्ट में रेलवे लाइन क्रॉसिंग की अनुमति भी ली जाएगी।

-आशीष कुमार कनिष्ठ अभियंता शहरी सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed