फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Main accused and his accomplice arrested in firing case at district court premises

Bhiwani News: जिला न्यायालय परिसर में फायरिंग के मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार

Tue, 10 Feb 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Main accused and his accomplice arrested in firing case at district court premises
भिवानी। सीआईए प्रथम भिवानी ने कोर्ट परिसर में पेशी पर आए प्रॉपर्टी डीलर अरविंद पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी सहित उसके साथी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर में तहसील कार्यालय के समीप तीन फरवरी को सुबह साढ़े 11 बजे पेशी पर आए अरविंद पर हथियार बंद बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन इसी दौरान सीआईए प्रथम भिवानी के इंचार्ज निरीक्षक रविंद्र कुमार को कर्मचारियों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अदालत में आए युवक पर फायरिंग हुई है। वारदात के बाद बदमाश सेंट्रल पार्क की ओर भाग गए।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक रविंद्र कुमार अपनी टीम के साथ आरोपियों का पीछा करते हुए सेंट्रल पार्क के पास पहुंचे। इस दौरान आरोपी आयुष ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी आयुष के पैर में गोली लगी। मौके से दूसरे आरोपी इजराइल को भी पत्थरों पर गिरने से चोट आने के बाद काबू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी आयुष उर्फ बॉक्सर डाबर कॉलोनी गली नंबर 19 भिवानी व आरोपी इजराइल निवासी हिंडोल जिला चरखी दादरी का रहने वाला है। तीन फरवरी की पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में जिला सामान्य अस्पताल भिवानी में दाखिल कराया गया था। आरोपियों के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस थाना भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

आठ फरवरी को सीआईए प्रथम भिवानी के उप-निरीक्षक बलजीत सिंह ने कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग करने व पुलिस कर्मचारियों पर गोली चलाने के मामले में दोनों आरोपियों को सामान्य अस्पताल भिवानी से गिरफ्तार किया। आरोपी आयुष के कब्जे से एक पिस्टल को मौके से ही बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed