{"_id":"63e81bf53c31e3b128026189","slug":"mahila-samiti-and-kisan-sabha-showed-black-flags-on-the-arrival-of-chief-minister-bhiwani-news-c-21-hsr1027-53588-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: मुख्यमंत्री के आगमन पर महिला समिति व किसान सभा ने दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: मुख्यमंत्री के आगमन पर महिला समिति व किसान सभा ने दिखाए काले झंडे
Sun, 12 Feb 2023 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:21 AM IST
विज्ञापन
किसान सभा व जनवादी महिला समिति के नेताओं को हिरासत में लेती पुलिस।
भिवानी। मुख्यमंत्री के आगमन पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति व किसान सभा के सदस्यों ने काले झंडे दिखाकर नारेबाजी कर रोष जताया। हालांकि वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाए, पुलिस ने उन्हें विद्यानगर में ही रोक लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस की गाड़ियों में बैठाकर ले गए।
महिला समिति से जगमति सांगवान, महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता, महासचिव उषा सरोहा व सीटू राज्य उपाध्यक्ष कामरेड सतबीर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। किसान सभा जिला प्रधान रामफल देशवाल, सचिव जगरोशन महिला समिति की जिला प्रधान सन्तोष देशवाल, सचिव बिमला घनघस ने बताया कि उनका उद्देश्य भाजपा बैठक को उखाड़ना कतई नहीं था। उन्होंने खेल मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर मुख्यमंत्री का विरोध किया है। इस अवसर पर वीरेंद्र डागर, बलजीत डागर, अनूप डागर, रामकुमार नंबरदार, राज कुमारी दहिया, मास्टर शेर सिंह, कामरेड ओम प्रकाश, कर्ण सिंह जैनावास, सूबेदार धनपत ओबरा, ओमप्रकाश सैनी उपस्थित रहे।