फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   mahatma gandhi punyatithi, people, celebration jayanti

बापू के सिद्धांतों पर चलने का किया गया आह्वान

Sun, 31 Jan 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
mahatma gandhi punyatithi, people, celebration jayanti
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते युवा कल्याण संगठन के सदस्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। उनके बलिदान को याद कर उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया गया। जिलेभर में कार्यक्रम कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नेकीराम पुस्तकालय में स्थित प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र पाल यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश किराड़, जिला अध्यक्ष बलराज सिवाड़ा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में रणबीर कलिंगा, बबलू कोंट, एडवोकेट शिवकुमार बेडवाल, पप्पू बामला, जसबीर फौजी, रणबीर सांगवान, सुभाष बामला, राजेश रोहणात, राजेन्द्र वर्मा, रामअवतार गुप्ता, रामपाल यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

उधर, पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज ने रोहतक गेट स्थित कार्यालय में बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ. लोकेश, श्यामसुंदर, संजय, रामनिवास, दीपक, राजेश, करन, बलवान, गोवर्धन, सुभाष, राजपाल, रामफल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं युवा कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने नेकीराम पुस्तकालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि मनाई। संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने कहा कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी, जिसके कारण यह दिन गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर पार्षद बलवान सिंह, अनिल शेषमा, सुरेंद्र टिटानी, सुमित भट्ट, मुकेश शर्मा ढ़ाणीमाहु, रोहताश गिगनाऊ, कुलदीप कोच, रोहित कोच, चौ. रघुबीर सिंह, राजबीर भाटी, मोनू, ललित गोयल, नरेश तंवर, विकास पंघाल, सूरज यादव, कनिष्क, नवीन, सुनील, मिंटू, सुरेश, शिवा, राजेश मौजूद रहे।

हनुमान जोहड़ी मंदिर में मनाई पुण्यतिथि
हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम परिसर में युवा जागृति एवं जन कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा महात्मा गांधी का स्मृति दिवस मनाया। सानिध्य बाल योगी महंत चरण दास महाराज का रहा। महंत चरणदास महाराज व राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक कुमार ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सैनी, रबिंद्र प्रधान, दिनेश शर्मा, विना, कृष्ण भारद्वाज, हरीश कोच, दीपक गुप्ता, अशोक शर्मा, मुन्नू पहलवान, देव पाराशर, रोहित गोयल ने नमन किया।

महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते महंत चरणदास व अन्य।

महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते महंत चरणदास व अन्य।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed