{"_id":"68110ed0e8304eb91105d303","slug":"maharana-pratap-jayanti-will-be-celebrated-on-9th-may-in-karnal-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-133421-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महाराणा प्रताप जयंती समारोह का निमंत्रण देने पहुंचे असंध के विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महाराणा प्रताप जयंती समारोह का निमंत्रण देने पहुंचे असंध के विधायक
Tue, 29 Apr 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
भिवानी में महाराणा प्रताप की प्रदेशस्तरीय जयंती समारोह का न्योता देते असंद के विधायक योगेंद्र
भिवानी। महाराणा प्रताप जयंती पर नौ मई को करनाल के गांव सालवन में प्रदेशस्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहेंगे। उन्होंने इस समारोह का निमंत्रण देने के लिए मंगलवार को असंध के विधायक योगेंद्र सिंह राणा और जिला राजपूत सभा करनाल के प्रधान डॉ. एनपी सिंह टीम के साथ भिवानी पहुंचे।
यहां राजपूत धर्मशाला में पहुंचने पर हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों ने विधायक समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया गया। विधायक योगेंद्र सिंह राणा ने बताया कि महाराणा प्रताप की वीरता और स्वाभिमान देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
राजपूत सभा के मुख्य संरक्षक आरपी सिंह और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमबीर सिंह तंवर ने कहा कि महाराणा प्रताप के बलिदान एवं संघर्ष में युवा पीढ़ी को देशभक्ति, साहस की प्रेरणा मिलती है। इसलिए प्रस्तावित कार्यक्रम युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक शशिरंजन परमार ने कहा कि जयंती के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक विरासत और वीरता की परंपरा से जोड़ने वाले इतिहास के पन्नों को याद किया जाएगा। राजपूत सभा के जिला प्रधान सतीश परमार ने विधायक को आश्वस्त किया कि प्रदेशस्तरीय समारोह में जिले की बड़ी भागीदारी होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर विक्रम सिंह, मदन परमार सरपंच, मोनू तंवर जिला पार्षद, भरत परमार यातायात प्रबंधक, दीपा तंवर, कंवरपाल पूर्व सरपंच चांग, उदय सिंह तंवर, मीना परमार आदि मौजूद रहे।