फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Made students aware about prevention of AIDS

Bhiwani News: विद्यार्थियों को एड्स से बचाव के बारे में जागरूक किया

Mon, 02 Dec 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Dec 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Made students aware about prevention of AIDS
पुलिसकर्मियों व विद्यार्थियों को संबोधित करते उप पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार। 
भिवानी। पुलिस लाइन में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में वर्ल्ड एड्स दिवस पर पुलिस कर्मचारियों व स्कूल के विद्यार्थियों को एड्स से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। एचआईवी, एड्स जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता उप पुलिस अधीक्षक भिवानी अनूप कुमार ने की।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस कर्मियों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल एक दिसंबर को वर्ल्ड एड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिन एड्स की रोकथाम, बचाव और कारणों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। एड्स एक खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी के कारण शरीर का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता जाता है और वह अन्य बीमारियों से बचाव नही कर पाता। यह एचआईवी वायरस इन्फेक्शन की वजह से होता है। इस बीमारी को लेकर हमारे समाज में कई मिथक है।
विज्ञापन

एड्स के बारे लोगों में जानकारी की काफी कमी है। इस दिन यह रोग कैसे फैलता है, इसके बचाव के तरीके, इसके टेस्ट, इसे जुड़े मिथक आदि के बारे में जानकारी देने की कोशिश की जाती है। लोगों में एचआईवी पॉजिटिव को लेकर कई अवधारणाएं होती है, इस दिन उन्हें भी दूर करने की कोशिश की जाती है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग से आई जागरूकता टीम व डॉक्टर द्वारा भी पुलिसकर्मी व विद्यार्थियों को इस विषय के ऊपर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल का स्टाफ, प्रबंधक पुलिस लाइन भिवानी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed