फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   machine, worker, die

मशीन में फंसने से मजदूर की मौत

Tue, 15 Dec 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
machine, worker, die
भिवानी। औद्योगिक क्षेत्र में मशीन में फंसने से प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मामला मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे का है। उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद निवासी 22 वर्षीय इसराईल शहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्टरी में मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह वह प्लास्टिक दाना मशीन पर काम कर रहा था। अचानक ही उसकी जैकेट मशीन में आ गया। जिसके कारण वह भी मशीन की चपेट में आ गया। साथ काम कर रहे कर्मचारियों ने उसको बचाने की कोशिश की मगर वह बुरी तरह मशीन की चपेट में आ गया था। जिसके कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस संबंध में मामले की सूचना मिलने पर सब्जी मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज उमेद सिंह घटनास्थल पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। सब्जी मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज उमेद सिंह ने बताया कि मृतक प्रवासी मजदूर अविवाहित था। जोकि कुछ समय पहले ही यहा फैक्टरी में मजदूरी करने के लिए आया था। मृतक के पिता सकील के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। मंगलवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed