{"_id":"64c56c949fdbf0b9c30b1bc4","slug":"luggage-of-16-jawans-who-came-in-hockey-team-from-west-bengal-stolen-bhiwani-news-c-21-hsr1033-188445-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पश्चिम बंगाल से हॉकी की टीम में आए 16 जवानों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पश्चिम बंगाल से हॉकी की टीम में आए 16 जवानों का सामान चोरी
Sun, 30 Jul 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव तिगड़ाना में गुफा वाले मंदिर में 24 जाट यूनिट बित्रागड़ी पश्चिम बंगाल से हॉकी की टीम से आए 16 जवानों का सामान चोरी हो गया। मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव तिगड़ाना निवासी मैनपाल ने बताया कि वह गांव में गुफा वाले मंदिर की कमेटी का प्रधान है। उनके मंदिर की धर्मशाला में 24 जाट यूनिट बित्रागड़ी पश्चिम बंगाल से हॉकी की टीम से 16 जवान आकर यहां ठहरे हुए हैं। शुक्रवार की रात को सभी जवान खाना खाकर सो गए। शनिवार सुबह उठकर देखा तो सभी जवानों के बैग का सामान बिखरा पड़ा था। जवानों ने अपना सामान चेक किया तो पता चला कि सिपाही सुरेंद्र चौधरी गांव अमरपुरा, अजमेर राजस्थान के बैग से एक मोबाइल फोन और सात सौ रुपये चोरी मिले। इसी तरह नायक नवीन वासी देवलावास झुंझनू राजस्थान के बैग से उसका पर्स चोरी हो गया। पर्स के अंदर वोटर कार्ड, आईडी, लाइसेंस, आधार कार्ड, पैनकार्ड, ग्रीन कार्ड के साथ नकदी थी। नायक महेंद्र वासी खंडेला सीकर का मोबाइल फोन और पीठू बैग से पर्स चोरी हो गया। पर्स के अंदर उसके जरूरी दस्तावेज और तीन हजार रुपये थे।
इसी तरह सिपाही सोमबीर, निवासी पावली खुर्द मेरठ उत्तर प्रदेश का पर्स चोरी हो गया। जिसके अंदर उसके जरूरी दस्तावेज थे। सिपाही कुलदीप निवासी डाकल जींद का पीठू बैग से जरूरी दस्तावेज और 1500 रुपये की नकदी चोरी हुई। वहीं, लांसनायक देवेंद्र निवासी पुर अलवर का पर्स चोरी हो गया, जिसमें उसके जरूरी दस्तावेज और पांच हजार रुपये थे। सिपाही सुरजीत वासी डुडीयावाली सिरसा का ट्राली बैग से सात सौ रुपये चोरी हो गए
विज्ञापन
वहीं, लांसनायक प्रदीप वासी काकड़ोली हुकमी के 3500 रुपये और डेबिट कार्ड के अलावा जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए। समाधि मंदिर से सेवादार सुभाष, वासी तिगड़ाना का मोबाइल फोन भी चोर ले गए। वहीं, शनिवार सुबह सामान बिखरा होने पर जवानों ने अपना सामान संभाला तो चोरी की भनक लगी। मंदिर कमेटी के प्रधान की शिकायत पर सदर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात में चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।