{"_id":"66f1ce6fb413af3ade09c044","slug":"loudspeaker-noise-echoing-in-the-streets-till-late-night-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-123459-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: देर रात तक गूंज रहा गली-मोहल्लों में लाउडस्पीकर का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: देर रात तक गूंज रहा गली-मोहल्लों में लाउडस्पीकर का शोर
Tue, 24 Sep 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को शहर के हांसी गेट पर ई रिक्शा पर माइक लगाकर पार्टी का प्रचार करता रिक्शा चालक।
भिवानी। चुनावी माहौल जैसे-जैसे परवान चढ़ रहा है, उसी के साथ प्रचार का शोर भी तेज होता जा रहा है। चुनावी माहौल के बीच अब लाउडस्पीकर की आवाज देर रात तक गली मोहल्लों में घरों के अंदर भी लोगों का चैन छीन रही है। क्योंकि इनकी कान फाडू आवाज की वजह से लोगों की सिरदर्दी भी बढ़ गई है।
चुनाव आयोग ने लाउडस्पीकर से प्रचार के लिए अनुमति और समय भी निर्धारित किया है। लेकिन चुनावी प्रचार में लगाई गई ऑटो और ई-रिक्शा देर रात तक गली मोहल्लों में घूम चुनावी प्रचार में जुटी हैं। भिवानी जिले में 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। अकेले भिवानी विधानसभा क्षेत्र में 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की दर्जनों वाहनों पर लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति लेकर प्रचार में जुटे हैं।
इसकी वजह से गली मोहल्लों में घरों के अंदर भी तेज आवाज की वजह से लोगों का चैन छीन रहा है। चुनाव में मतदान से दो दिन पहले ही प्रचार थम जाएगा,लेकिन इस दौरान गली-गली प्रचार के लिए एक वाहन जाता है तो दूसरे प्रत्याशी का वाहन आ जाता है। ऐसे में दिनभर तेज शोरगुल से चुनावी माहौल तो गर्म हो रही रहा है साथ ही कान फाडू आवाज भी लोगों के सब्र का इम्तिहान ले रहा है।
विज्ञापन
-- -- --
चुनावी सामग्री से अटे पड़े हैं सार्वजनिक स्थल
शहर के अंदर चुनावी सामग्री से भी सार्वजनिक स्थल अटे पड़े हैं। हालांकि चुनावी सामग्री लगाने के लिए प्रशासन ने हिदायतें भी जारी की हुई हैं और चुनाव आयोग की तरफ से भी स्पष्ट निर्देश हैं, इसके बावजूद भी चुनाव प्रचार में जुटे नेताओं की सामग्री दीवारों और सार्वजनिक स्थलों को घेरे है।