फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lots of shopping done for Karwa Chauth

Bhiwani News: करवा चौथ के लिए की खूब खरीदारी

Fri, 10 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 10 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Lots of shopping done for Karwa Chauth
शहर के हांसी गेट पर मेहंदी लगवाती महिला।
भिवानी। करवा चौथ को लेकर शहर के बाजारों में काफी भीड़ जुटी। गिफ्ट शॉप, आभूषण व कॉस्मेटिक्स की दुकानों में भी महिलाओं ने खूब खरीदारी की। शुक्रवार को सुहागिनों ने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी सजाई। वहीं शुक्रवार को महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखेंगी। चांद के दीदार के बाद महिलाएं अपना व्रत संकल्प पूरा कर पति के हाथों से खाने की चीजें स्वीकार करेंगी।
विज्ञापन

शहर के हांसी गेट, घंटाघर से सराय चौपटा और बिचला बाजार क्षेत्र में महिलाओं की काफी भीड़ जुटी। वहीं महिलाओं के लिए पतियों ने भी गिफ्ट शॉप व आभूषण की दुकानों से सोने व चांदी के आभूषण खरीदे। इस समय सोना काफी महंगा हो गया है। लेकिन इसके बावजूद सोने के आभूषणों की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा गिफ्ट की दुकानों पर भी कई आइटम पहले से काफी महंगे हो गए। जिन पर महंगाई की मार स्पष्ट दिखाई दी। वहीं महिलाओं ने वीरवार को स्टॉलों पर हाथों में मेहंदी लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed