फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Loss of balance due to dog coming in front of bike, laborer died by falling

बाइक के सामने कुत्ता आने से बिगड़ा संतुलन, मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Loss of balance due to dog coming in front of bike, laborer died by falling
भिवानी। मंगलवार की रात में सुंदर ब्रांच नहर के नजदीक बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। नागरिक अस्पताल में डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया मौत का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर दो निवासी ऋषि ने बताया कि उसका बड़ा भाई 25 वर्षीय अजयप्रेम मजदूरी करता था। मंगलवार को वह गांव बड़सी में मजदूरी पर गया था। रात करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहा था। वह सुंदर ब्रांच नहर के नजदीक पहुंचा तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया, जिसके कारण बाइक गिर गई। बाइक से गिरने से भाई अजयप्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना बवानीखेड़ा थाना पुलिस को दी गई। बवानीखेड़ा थाना पुलिस से जांच अधिकारी एचसी कर्मबीर ने बताया कि मृतक के भाई ऋषि के बयान पर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed