फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lone-half acres occupied in the name of

लोन के नाम पर हड़पी डेढ़ एकड़ जमीन

Fri, 01 Aug 2014 12:37 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Fri, 01 Aug 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर एक महिला की डेढ़ एकड़ जमीन हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का आरोप है कि लोन दिलाने के बहाने उसकी जमीन के फर्जी कागज तैयार करवाए गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला 19 जुलाई 2011 का है। कोर्ट की इस्तेगासा पर दर्ज मुकदमे में शिकायतकर्ता हनुमान गेट पीपली वाली जोहड़ी वासी विधवा कैलाश देवी ने बताया कि उसके पास तीन एकड़ जमीन है। जुलाई 2011 में उसे रुपयों की जरूरत थी तो कुछ लोगों ने उसे जमीन पर लोन दिलाने की बात कही। लोन दिलाने के बहाने उसकी जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर कब्जा कर लिया गया। उसने विरोध किया तो उसे डेढ़ एकड़ जमीन तो लौटा दी गई मगर डेढ़ एकड़ जमीन अभी भी उसे नहीं मिली है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि अब उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसके साथ कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। पुलिस ने कोर्ट की इस्तेगासा पर पांच लोगों बामला वासी इंद्र सिंह, भागीरथ, पवन, सुमित्रा, उमेद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एसआई उमेद सिंह ने बताया कि मामला लोन के नाम पर जमीन हड़पने का है। मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed