फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Loharu MLA Ch. Chautala was the education minister in the Chautala government. Bahadur Singh

Bhiwani News: चौटाला सरकार में शिक्षा मंत्री रहे थे लोहारू के विधायक चौ. बहादुर सिंह

Sat, 21 Dec 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Loharu MLA Ch. Chautala was the education minister in the Chautala government. Bahadur Singh
तीन वर्ष पहले एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ओमप्रकाश बड़वा पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटा
लोहारू। लोहारू विधानसभा क्षेत्र के साथ पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ओमप्रकाश चौटाला के काफी संपर्क रहे हैं। चौटाला सरकार में लोहारू के विधायक चौ. बहादुर सिंह शिक्षा मंत्री रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश में चौ. ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में चली इनेलो की लहर के दौरान वर्ष 2000 में लोहारू क्षेत्र से इनेलो के टिकट पर चौ. बहादुर सिंह करीब छह हजार मतों से जीते थे। चौ. बहादुर सिंह इनेलो सरकार में प्रदेश के शिक्षा मंत्री भी रहे। पूर्व मंत्री चौ. बहादुर के बड़े पुत्र एवं सेवानिवृत्त आयुक्त जगदीप सिंह ने कहा कि स्व. ओमप्रकाश राजनीति के बड़े स्तंभ रहे हैं।
विज्ञापन


विपरीत राजनीतिक लहर में भी हलके की जनता लोहारू से इनेलो के प्रत्याशी को विधानसभा में भेजती थी। वर्ष 2009 के चुनाव में प्रदेश में भले ही कांग्रेस की सरकार बनी हो लेकिन लोहारू क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी मा. धर्मपाल ओबरा जीते थे। वर्ष 2014 के चुनाव में प्रदेश में भाजपा की जीत के बावजूद लोहारू से ओमप्रकाश बड़वा इनेलो के टिकट पर विधायक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पूर्व विधायकों समेत इनेलो के हलका प्रधान संजय बिसलवास, वजीन सिंह मान, सुरेंद्र राठी, रवींद्र ढाणी रहीमपुर सहित राजनीति से जुड़े लोगों ने ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला राजनीति के चाणक्य थे। वह हर वर्ग के कल्याण को तवज्जो देते थे। उनके निधन से राजनीति के युग का अंत हो गया है। उनके निधन की सूचना से वह स्तब्ध हैं। उनके जाने से राजनीति के एक युग का अंत हो गया। राजनीति के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed