फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Loharu assembly control room established in SDM office

Bhiwani News: एसडीएम कार्यालय में स्थापित किया लोहारू विधानसभा कंट्रोल रूम

Wed, 20 Mar 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 20 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Loharu assembly control room established in SDM office
लोहारू। एसडीएम कार्यालय में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह 24 घंटे व सातों दिन कार्य करेगा। कोई भी मतदाता एवं आम नागरिक कंट्रोल रूम में लोकसभा आम चुनाव-2024 के भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोहारू विधानसभा क्षेत्र से चुनावी संबंधित जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन


लोहारू विधानसभा क्षेत्र के एआरओ एवं एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि किसी भी तरह की कोई सहायता व शिकायत के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 01252-298227 पर दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम के लिए कर्मचारियों की शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर-1950 भी जारी किया गया है। इसलिए अगर किसी मतदाता को चुनाव से संबंधित कोई भी जानकारी लेनी है या देनी है तो वह हेल्पलाइन नंबर-1950 पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों व आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वतंत्र निष्पक्ष, स्वच्छ व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग दें।
विज्ञापन

एआरओ अमित कुमार ने बताया कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 18 से 19 आयु वर्ग में कुल 4099 मतदाता हैं, जिसमें 2902 पुरुष व 1197 महिला मतदाता हैं। 20 से 29 आयु वर्ग के कुल 44934 मतदाता, जिसमें 26179 पुरुष व 18753 महिला मतदाता हैं। 30 से 39 आयु वर्ग के कुल 42896 मतदाता, जिसमें 22194 पुरुष व 20702 महिला मतदाता हैं। 40 से 49 आयु वर्ग के कुल 39869 मतदाता हैं, जिसमें 21413 पुरुष व 18456 महिला मतदाता हैं। 50 से 59 आयु वर्ग के कुल 32547 मतदाता हैं, जिसमें 16417 पुरुष व 16130 महिला मतदाता हैं। 60 से 69 आयु वर्ग के कुल 21434 मतदाता हैं, जिसमें 10332 पुरुष व 11102 महिला मतदाता हैं। 70 से 79 आयु वर्ग के कुल 10925 मतदाता हैं, जिसमें 4997 पुरुष व 5928 महिला मतदाता हैं। 80 से 89 आयु वर्ग के कुल 4031 मतदाता हैं, जिसमें 1751 पुरुष व 2280 महिला मतदाता हैं। 90 से 99 आयु वर्ग के कुल 1563 मतदाता हैं, जिसमें 440 पुरुष व 1123 महिला मतदाता हैं। 100 से 109 आयु वर्ग के कुल 145 मतदाता हैं, जिसमें 40 पुरुष व 105 महिला मतदाता हैं। 110 से 119 आयु वर्ग के कुल पांच मतदाता हैं, जिसमें तीन पुरुष व दो महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed