फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Loco pilots will be given anti fog device

Bhiwani News: लोको पायलटों को दी जाएगी एंटी फॉग डिवाइस

Sun, 24 Nov 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 24 Nov 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Loco pilots will be given anti fog device
भिवानी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर कोहरे में रेल संचालन को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत सुरक्षित रेल संचालन के लिए पैसेंजर ट्रेनों एवं गुड्स ट्रेनों में लोको पायलटों को एंटी फॉग डिवाइस दी जाएगी। फॉग डिवाइस कोहरे के समय लोको पायलट को सिग्नल के संबंध में महत्वपूर्ण व सही सूचना देने में सहायता करेगी।
विज्ञापन

सर्दियों के मौसम में तापमान कम रहने के कारण रेल लाइन सिकुड़ जाती है। जिससे निजात पाने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं। दरअसल, सर्दी के साथ ही धुंध का कहर बढ़ने लगा है। जिसके कारण लोको पायलट को गाड़ी चलाते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। फॉग डिवाइस लोको पायलट के लिए सुरक्षित रेल संचालन के लिए फायदेमंद रहेगी। फॉग डिवाइस यह सूचना देगी कि आगे किस प्रकार का सिग्नल आने वाला है। यह डिवाइस लगभग दो हजार मीटर से पहले ही लोको पायलट को आने वाले सिग्नल के बारे में सूचित करना शुरू कर देती है। जिससे लोको पायलट अपनी गाड़ी की रफ्तार को नियंत्रित करते हुए आगामी सिग्नल को सुरक्षित पार करने के लिए तैयार रहता है।
विज्ञापन

फॉग डिवाइस रेल संचालन में एक श्रेष्ठ डिवाइस साबित होगी। बीकानेर मंडल का रेवाड़ी से बठिंडा रेलखंड फॉग से प्रभावित रहता है। इसके साथ ही रेल पथ पर चेतावनी व निर्देश देने वाले बोर्ड की दक्षता बढ़ाने हेतु रेडियम की स्ट्रिप व चूना-पट्टी की व्यवस्था की जाएगी। जिससे लोको पायलट आसानी से धुंध की स्थिति से निजात पा सकें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि बीकानेर मंडल सर्दियों में कोहरे से व सर्दी के मौसम से उत्पन्न समस्याओं से निपटने के लिए पहले से ही तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed