फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Local routes remained closed as 88 roadways buses were going for PM's program

Bhiwani News: पीएम के कार्यक्रम में 88 रोडवेज बसें जाने से लोकल रूट रहे बंद

Mon, 14 Apr 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Apr 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Local routes remained closed as 88 roadways buses were going for PM's program
सामान्य बस स्टैंड पर धक्का मुक्की करते हुए बस में सवार होते लोग।
भिवानी। हिसार में सोमवार को हुई प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले से 88 बसें भेजी गईं। इसके कारण जिले के सभी लोकल रूट बंद रहे। लंबे रूटों पर बसें तय समय के बजाय एक-एक घंटे के अंतराल में चली।
विज्ञापन

इसकी वजह से यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि सोमवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ कम रही।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए हिसार पहुंचे। कार्यक्रम में जिले से कार्यकर्ताओं को लेकर जाने के लिए प्रशासन की ओर से रोडवेज बसों के साथ-साथ निजी स्कूलों की बसों की व्यवस्था की गई है। जिले से सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को लेकर जाने के लिए 39 रोडवेज बसें लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 45 रोडवेज बसें भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा ली गई। इनमें भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में लेकर जाया गया। वहीं आरटीए विभाग की ओर से कार्यक्रम में जाने वालों के लिए 70 प्राइवेट स्कूलों की निजी बसों ली गई। इसके कारण सभी ग्रामीण रूट बंद रहे। वहीं लंबे रूटों पर देरी से बसें चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे रूट पर बसें कम होने से बस अड्डे पर यात्रियों को बसों के आने का इंतजार करना पड़ा। यात्री पूछताछ खिड़की पर बसों के चलने की जानकारी लेते रहे।
जींद-भिवानी रूट पर दौड़ी दूसरे रूट की बस
रूटों पर बसें कम होने का प्राइवेट वाहनों व निजी बसों ने खूब फायदा उठाया। जींद-भिवानी मार्ग पर जींद-गोहाना रूट की बस दौड़ती देखी गई। इस रूट का परमिट न होने पर भी निजी बस अधिकारियों की नाक तले धड़ल्ले से पूरे दिन सवारी ढोती रही। हालांकि पकड़े जाने के डर से बस को चालक बस स्टैंड के अंदर बूथ पर लेकर जाने के बजाय बाहर गेट से ही सवारियों को उतारकर वापस बस मोड़ते रहा।
इन मार्गों पर रोडवेज बस सेवा रही प्रभावित
सोमवार को लंबे रूटों सहित जींद, हिसार, महम, बहल, गोहाना, लोहारू, दादरी, तोशाम रूटों पर बसें एक से डेढ़ घंटे के अंतराल में चली। इसके कारण यात्री बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते रहे। वहीं सुई, बलियाली, ढाणी माहूं, झोझू कलां, कैरू, इंद्रीवाली, झांवरी, सागवन सहित सभी लोकल रूटों पर बस सेवा प्रभावित रही।
मुझे सोमवार को भिवानी से जींद जाना था। लेकिन बस न होने के कारण बस स्टैंड पर हमें करीब एक घंटे तक बस का इंतजार किया। इसके कारण हमें परेशानी का सामना करना पड़ा।
- विकास, यात्री।
बसें न होने के कारण मैं समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाया। किसी काम से मैं सोमवार को भिवानी से जींद जा रहा था। बस के लिए मुझे बस स्टैंड पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

- निहाल, यात्री।
सोमवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बसें भेजी गई थीं। इस भी रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा थी। वहीं पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करने दिया गया।
- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article