{"_id":"664e302bf5fa77658e0ab2fc","slug":"local-police-along-with-itbp-and-bsf-will-handle-security-at-polling-booths-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-117713-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आईटीबीपी, बीएसएफ की कंपनी के साथ लोकल पुलिस संभालेगी मतदान बूथों पर सुरक्षा का मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आईटीबीपी, बीएसएफ की कंपनी के साथ लोकल पुलिस संभालेगी मतदान बूथों पर सुरक्षा का मोर्चा
Wed, 22 May 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 22 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। 25 मई को मतदान के लिए एफएसटी एवं एसएसटी टीमें लगातार फील्ड में रहकर नजर रखे हुए हैं। चुनावों में पैसों के ऑनलाइन लेनदेन पर भी नजर है। शराब, पैसे व सामान का अवैध आवागमन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं आईटीबीपी और बीएसएफ की एक-एक कंपनी के साथ लोकल पुलिस बूथों पर सुरक्षा का मोर्चा संभालेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में सभी एआरओ को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। जोनल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। जिले में सभी 14 नाकों पर गहन जांच पड़ताल की जा रही है। एफएसटी की 20 टीमें, वीएसटी की 17 टीमें व एसएसटी की 14 टीमें चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसके लिए 24 घंटे शिफ्टों के हिसाब से सभी घटनाओं पर नजर रख रही है। 25 मई को मतदान के दिन के लिए चुनाव प्रक्रिया को पूरा करवाने के लिए 4016 अधिकारियों व कर्मचारियों को नियुक्त किया है। मतदान प्रक्रिया को करवाने के लिए 57 पेट्रोलिंग पार्टी और 37 सर्विलेंस टीम बनाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि कि नागरिकों को उनके मत का प्रयोग करने के लिए जिले में कुल 912 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 54-लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 230 बूथ, 57-भिवानी विधानसभा क्षेत्र में 220 बूथ, 58-तोशाम विधानसभा क्षेत्र में 233 बूथ तथा 59- बवानीखेड़ा-एससी विधानसभा क्षेत्र में 229 बूथ बनाए हैं। सभी मतदान बूथों को चेक किया गया है। मतदान केंद्र पर पेयजल व बिजली और शौचालय सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है और इसके लिए संबंधित सेक्टर ऑफिसर को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घर पर मतदान और सुविधा केंद्र पर मतदान की पूरी प्रक्रिया और उनके भंडारण की वीडियोग्राफी की गई है। ईवीएम कमिशनिंग की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है। कमीशनिंग और मॉक पोल के बारे में उम्मीदवारों को लिखित जानकारी दी गई थी। ईवीएम और वीवी पैट ले जाने वाले सभी वाहनों में जीपीएस लगा हुआ है। रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है और ट्रायल रन भी हो चुका है। गर्मी से बचाव के लिए व्यवस्था की गई है। मतदाता सूचना पर्चियों के साथ-साथ आमंत्रण पत्र समय पर वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस के लिए मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था कर ली गई है। शिकायत निगरानी प्रणाली भी लागू की गई है। ईवीएम, वीवीपैट, अन्य चुनाव सामग्री की अतिरिक्त व्यवस्था कर ली गई हैं।
विधानसभा क्षेत्र अनुसार मतदाताओं की संख्या
भिवानी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में फिलहाल 8,73,798 मतदाता हैं। इनमें 4,62,355 पुरुष व 4,11,435 महिला और आठ ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 2,04,035 मतदाता हैं, इनमें 1,07,409 पुरुष और 96,624 महिला तथा दो ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। भिवानी विधानसभा क्षेत्र में 2,33,726 मतदाता हैं, इनमें 1,22,801 पुरुष और 1,10,922 महिला और तीन ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। तोशाम विधानसभा क्षेत्र में 2,20,894 मतदाता हैं, इनमें 1,17,400 पुरुष और 1,03,492 महिला व दो ट्रांसजेंडर मतदाता है और बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,15,143 मतदाता हैं, इनमें 1,14,745 पुरुष और 1,00,397 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाता है। चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए मतदाताओं की सुविधा के लिए 1950 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जो 24 घंटे चालू रहता है।
निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले होगा प्रचार-प्रसार बंद
जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने बताया कि मौन अवधि यानि मतदान के दिन से 48 घंटे पहले कोई भी प्रचार-प्रसार के लिए आए बाहरी नागरिक यहां नहीं रहेगा। मौन अवधि में उम्मीदवारों और उनके एजेंटों के अलावा अन्य व्यक्तियों को संसदीय क्षेत्र छोड़ना होगा। मौन अवधि के दौरान प्रचार नहीं किया जा सकता। मौन अवधि के दौरान शराब की बिक्री भी नहीं होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों का आह्वान किया है कि वे मौन अवधि के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन ना करें।