{"_id":"6a666394a33b50ad410dd2eb","slug":"lives-entangled-in-piles-of-gravel-the-threat-of-an-accident-looms-at-the-sharp-turn-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154447-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बजरी के ढेर में उलझी जिंदगी, तीखे मोड़ पर मंडरा रहा हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बजरी के ढेर में उलझी जिंदगी, तीखे मोड़ पर मंडरा रहा हादसे का खतरा
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल के पास मोड के पास सड़क पर पड़ी बजरी के पास से गुजरते वाहन।
बवानीखेड़ा। कस्बे के सरकारी अस्पताल के समीप स्थित तीखे मोड़ पर सड़क पर फैली बजरी और पत्थर वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। बजरी के ढेर के बीच से गुजर रहे लोगों की जिंदगी पर हर समय हादसे का खतरा मंडरा रहा है। वाहन चालकों और राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरते समय उन्हें हर पल किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
लोगों का आरोप है कि बजरी और पत्थर ढोने वाले भारी वाहन नियमों की अनदेखी करते हुए तेज गति से गुजरते हैं। इससे सड़क पर बजरी और पत्थर गिर जाते हैं। तीखा मोड़ होने के कारण विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। कई वाहन चालक फिसलने से बाल-बाल बच चुके हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क पर फैली बजरी के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर फैली बजरी को तुरंत हटाया जाए और लापरवाही बरतने वाले भारी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
जोगेंद्र, संदीप, अजय, नरेश और मोहित ने बताया कि बवानीखेड़ा में यातायात व्यवस्था भी बदहाल बनी हुई है। कस्बे में प्रभावी यातायात नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है। इसके कारण तहसील परिसर से लेकर हांसी चुंगी तक कई स्थान दुर्घटना संभावित बन चुके हैं।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी संकेत लगाए जाएं गति नियंत्रण के उपाय किए जाएं और नियमित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके।