{"_id":"67f5721ed9229994c00091e9","slug":"list-of-200-unrecognised-schools-and-87-education-academies-not-released-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132481-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बिना मान्यता वाले 200 स्कूलों और 87 शिक्षा अकादमियों पर सूची जारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बिना मान्यता वाले 200 स्कूलों और 87 शिक्षा अकादमियों पर सूची जारी नहीं
Wed, 09 Apr 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश के कई जिलों में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। लेकिन भिवानी में अभी तक बिना मान्यता के चल रहे करीब 200 स्कूलों और 87 शिक्षा अकादमियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि शिक्षा विभाग इनकी सूची खंड स्तर पर तैयार करा चुका है।
शिक्षा अधिकारियों का दावा है कि कमेटी का गठन हो चुका है। इसके बाद अब जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी। बता दें कि भिवानी जिले में अब भी शहर के अंदर धड़ल्ले से स्कूली समय में शिक्षा अकादमियों के अंदर बच्चे स्कूली पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं प्ले स्कूलों के नाम पर गली कूचों में भी स्कूल चल रहे हैं, जिनके अंदर बच्चों के दाखिला भी किए जा रहे हैं। जिन पर अधिकारियों की भी कोई रोक टोक नहीं हैं।
भिवानी जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों और शिक्षा अकादमियों पर कार्रवाई को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी दावा कर चुके हैं। वहीं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की तरफ से भी शिक्षा विभाग को 10 अप्रैल तक का कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम दिया हुआ है। भिवानी खंड में 76 बिना मान्यता वाले स्कूल हैं जबकि जिलेभर में 87 शिक्षा अकादमियों की भी पहचान हो चुकी हैं, जो बिना मानकों और मान्यता के ही स्कूली समय में बच्चों की पढ़ाई करा रही हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अब शिक्षा अधिकारियों की ढिलाई का फायदा उठाते हुए धड़ल्ले से दाखिला भी किए जा रहे हैं। अगर दाखिला होने के बाद इन पर कार्रवाई होती है तो फिर इनमें पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य पर भी संकट छा जाएगा। वहीं संबंधित विद्यालयों के बच्चों के नाम तो उनके रजिस्टर में चल रहे हैं जबकि वे अकादमियों के अंदर अपनी कक्षाएं लगा रहे हैं, ऐसे में उन स्कूलों पर भी धोखाधड़ी का मामला बनेगा।
हमने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बिना मान्यता वाले स्कूलों और शिक्षा अकादमियों पर कार्रवाई के लिए 10 अप्रैल तक का समय दिया है। प्रदेश के रोहतक, अंबाला और गुरुग्राम में तो शिक्षा अधिकारियों ने ऐसे स्कूलों को सील करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। जबकि भिवानी में अभी तक ऐसी कोई गतिविधि शुरू नहीं की गई है। अगर अधिकारी तय समय अवधि में इन पर कार्रवाई नहीं करते हैं तो संगठन आगे की रणनीति तैयार कर आवश्यक कदम उठाएगा। - रामअवतार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन हरियाणा।
बिना मान्यता वाले स्कूलों और शिक्षा अकादमियों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों की टीम गठित कर दी है। इससे पहले इन स्कूलों की सूची सार्वजनिक की जा चुकी है। अगर इसके बावजूद भी बिना मान्यता स्कूल और शिक्षा अकादमी में बच्चों की कक्षाएं लगाई जा रही है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और ऐसे संस्थानों के भवनों को भी सील कराया जाएगा। -सुभाष भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।