{"_id":"66d38161d2847c41f7087c06","slug":"liquor-and-beer-worth-rs-20-lakh-recovered-from-truck-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-122467-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पुलिस ने ट्रक से 20 लाख रुपये की शराब और बीयर बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पुलिस ने ट्रक से 20 लाख रुपये की शराब और बीयर बरामद की
Sun, 01 Sep 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 01 Sep 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
सिवानी मंडी। पुलिस ने अवैध बिक्री के लिए पंजाब से हरियाणा और राजस्थान होते हुए तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही करीब 20 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब और बीयर को बरामद किया है। शराब की ये पेटियां ट्रक में लोहे के पाइपों के नीचे छिपाकर रखी हुई थी।
पुलिस ने ट्रक से 296 पेटी अंग्रेजी शराब और 45 पेटी बीयर की बरामद की है। इस मामले में आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। उप निरीक्षक अनिल कुमार अपनी टीम के साथ झुंपा चौक पर मौजूद थे। पुलिस को चेकिंग के दौरान सिवानी की तरफ से राजस्थान नंबर का ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस की नाकाबंदी देख चालक ने ट्रक को रोककर वापस मोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर ट्रक की तलाशी ली। ट्रक में लोहे के पाइपों के नीचे शराब की कुल 341 पेटी छुपाई हुई थी।
ट्रक चालक राजस्थान के जिला बालोतरा के गांव भाखरी खेड़ा निवासी शिवकुमार शराब के संबंध में लाइसेंस और परमिट नहीं पेश कर पाया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह यह शराब पंजाब से हरियाणा और राजस्थान होते हुए गुजरात लेकर जा रहा था। पुलिस से बचने के लिए शराब की पेटियों के ऊपर लोहे के गार्डर लगाकर लोहे के पाइप भरे हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक भिवानी नरेंद्र बिजारणिया ने जिले के सभी प्रबंधक थाना, अपराध शाखा व चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।