फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Light smog of pollution started appearing in the weather, problems of allergy and respiratory patients increased

Bhiwani News: मौसम में छाने लगी प्रदूषण की हल्की धूंध, एलर्जी और श्वास रोगियों की बढ़ीं मुश्किलें

Mon, 21 Oct 2024 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 21 Oct 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Light smog of pollution started appearing in the weather, problems of allergy and respiratory patients increased
गांव मुंढाल के खेतों में छाई प्रदूषण की धुंध। 
भिवानी। पड़ोसी राज्यों व सूबे के कई जिलों मेंं पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में हवा में भी प्रदूषण का जहर खुल रहा है। सोमवार सुबह ग्रामीण इलाकों में धुंध छाई रही। ये धुंध प्रदूषण की वजह से मानी जा रही है, क्योंकि इसमें आंखों में हल्की जलन हो रही है। वहीं श्वास लेने में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

ऐसे वातावरण में एलर्जी और श्वास रोगियों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में भी रोजाना ढाई सौ से तीन सौ इस तरह के मरीज आ रहे हैं, लेकिन नागरिक अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में ये मरीज प्राइवेट चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं, जबकि श्वास रोगियों का भी ऐसे मौसम में दम उखड़ने लगा है। हालांकि दिवाली के आसपास और अधिक प्रदूषण बढ़ेगा। जबकि ग्रेप वन के आदेश लागू हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। इस समय जिले का एक्यूआई 285 तक पहुंच गया है जबकि पिछले सप्ताह तक एक्यूआई 176 तक ही आंका जा रहा था। अचानक ही एक्यूआई में भी इजाफा होने से हवा में प्रदूषण का स्तर ज्यादा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का भी कहना है कि हवा में जब प्रदूषण बढ़ता है तो इसका असर त्वचा और नाजुक अंगों जैसे आंखों पर भी होता है। ऐसे में लोगों को इससे बचाव रखना जरूरी है वहीं किसी भी तरह की शारीरिक दिक्कत होने पर चिकित्सक से भी परामर्श लें। सोमवार सुबह खेतों में भी धुंध छाई रही।
बता दें कि इस समय कई जिलों व पड़ोसी प्रांत में अंधाधुंध पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। इसी से प्रदूषण की आग भी सुलग रही है, जिसका धुआं भी भिवानी जिले के लोगों की बेचैनी बढ़ा रहा है।

दिवाली के आसपास हवा में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से पुराने मर्ज के रोगियों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं, इसमें ज्यादातर श्वास रोगी होते हैं। मरीजों को अपना नियमित इलाज जारी रखना चाहिए वहीं प्रदूषण से बचने के लिए मुंह पर मास्क पहनें और आंखों में जलन महसूस होने पर उन्हें स्वच्छ पानी से धोएं।
-डॉ. यतीन गुप्ता, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article