फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   License of Private Hospital Revoked for Charging Fees on Ayushman Cards; Official Suspended in Bhiwani

भिवानी में मंत्री की कार्रवाई: आयुष्मान कार्ड पर फीस वसूलने वाले निजी अस्पताल का लाइसेंस रद्द, अधिकारी सस्पेंड

Fri, 29 May 2026 02:22 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 29 May 2026 02:22 PM IST
सार

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारक समिति की बैठक में जनसमस्याओं की सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान यह गंभीर मामला मंत्री राजेश नागर के संज्ञान में लाया गया। शिकायत में बताया गया कि एक निजी अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड धारक मरीज से इलाज के नाम पर पैसे वसूले हैं।

विज्ञापन
License of Private Hospital Revoked for Charging Fees on Ayushman Cards; Official Suspended in Bhiwani
भिवानी पहुंचे मंत्री - फोटो : संवाद

विस्तार

आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज के सरकारी दावों के बीच, मरीजों से अवैध रूप से फीस वसूलने वाले अस्पतालों और इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर हरियाणा सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। भिवानी में एक मरीज के पास आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद निजी अस्पताल द्वारा फीस वसूले जाने के मामले में हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बड़ी और त्वरित कार्रवाई की है।

विज्ञापन


कष्ट निवारक समिति की बैठक में हुआ फैसला
जानकारी के अनुसार, जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारक समिति की बैठक में जनसमस्याओं की सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान यह गंभीर मामला मंत्री राजेश नागर के संज्ञान में लाया गया। शिकायत में बताया गया कि एक निजी अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड धारक मरीज से इलाज के नाम पर पैसे वसूले हैं। जब इस मामले की शिकायत भिवानी सिविल अस्पताल में आयुष्मान मामलों को देखने वाले अधिकारी विनोद से की गई, तो उन्होंने निजी अस्पताल के खिलाफ कोई ठोस और उचित कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन




अस्पताल और अधिकारी दोनों पर गिरी गाज
इस घोर लापरवाही और गरीब मरीजों से जुड़ी सरकारी योजना की अनदेखी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए, मंत्री राजेश नागर ने बैठक के दौरान ही कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने पर सिविल अस्पताल के अधिकारी विनोद को तुरंत प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) करने के आदेश दिए। इसके साथ ही, मनमानी फीस वसूलने वाले संबंधित निजी अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने का भी सख्त फरमान सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
मंत्री की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से जिले के स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है। इस फैसले ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि गरीब मरीजों के अधिकारों और सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या मनमानी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed