{"_id":"6995f16ee5ca79327609924d","slug":"legal-aid-clinic-inaugurated-at-district-sainik-board-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147034-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिला सैनिक बोर्ड में कानूनी सहायता क्लीनिक का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिला सैनिक बोर्ड में कानूनी सहायता क्लीनिक का उद्घाटन
विज्ञापन
जिला सैनिक बोर्ड में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सीजेएम पवन कुमार व अन्य।
भिवानी। सीजेएम एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पवन कुमार ने जिला सैनिक बोर्ड परिसर में कानूनी सहायता क्लीनिक का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। यह क्लीनिक शहीद सैनिकों के परिवारों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करेगा।
सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत द्वारा 26 जुलाई 2025 को ‘नालसा वीर परिवार सहायता योजना-2025’ का शुभारंभ किया गया था। इसी योजना के तहत जिला सैनिक बोर्ड में यह कानूनी सहायता क्लीनिक स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि क्लीनिक का मुख्य उद्देश्य वीर परिवारों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें कानूनी जटिलताओं के समाधान में सीधी सहायता उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रत्येक बुधवार को एक पैनल अधिवक्ता और एक अधिकार मित्र (पीएलवी) पूरे दिन क्लीनिक में उपस्थित रहकर सेवाएं देंगे। जिला सैनिक बोर्ड के सचिव विंग कमांडर सुनील कुमार ने कहा कि यह पहल पूर्व सैनिकों और वीर परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे उन्हें पेंशन, सेवा लाभ, पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामलों और अन्य कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञ कानूनी मार्गदर्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे वीर परिवारों को काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं जिला सैनिक बोर्ड के कर्मचारी उपस्थित रहे।