फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Leaders forgot the rules in their own promotion, administration also silent

खुद के प्रचार में नियम भूले नेता, प्रशासन भी मौन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Leaders forgot the rules in their own promotion, administration also silent
शहर के सरकुलर रोड पर बिजली के पोल पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। खुद के प्रचार के लिए नेता नियम भी भूल गए हैं वहीं प्रशासन भी मौन है। शहर के अंदर करीब डेढ़ हजार से अधिक अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं, जिन्हें हटाने की तरफ भी किसी का ध्यान नहीं हैं। शहर के अंदर से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर भी अवैध होडिंग्स की वजह से वाहन चालकों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

शहर के नेशनल हाईवे, एनएच की सड़कों के साथ साथ नगर परिषद की हद में आने वाली सड़कों व मुख्य रास्तों पर अवैध होर्डिंग्स की भरमार है। इनकी वजह से कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी संबंधित विभाग के अधिकारी मौन हैं। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नगर परिषद ही अवैध होर्डिंग्स लगाने के लिए कभी कभार मुहिम चलाती हैं, लेकिन संबंधित अन्य विभाग ऐसे मामलों में कोई कार्रवाई नहीं करते हैं, इसी से उत्साहित अवैध होर्डिंग्स लगाने वाले भी जहां मन चाहा वहीं पर बैनर व होर्डिंग्स टांग देते हैं। उन्हें इस बात से भी कोई मतलब नहीं रहता कि इससे किसी का रास्ता अवरुद्ध होगा या फिर किसी को कोई असुविधा।
विज्ञापन

साइन बोर्ड भी अवैध होर्डिंग्स की भेंट चढ़े, नहीं बता पाते राहगीरों को रास्ता
शहर के अंदर मुख्य जगहों पर रास्ता सुझाने के लिए प्रशासन व संबंधित विभागों की तरफ से साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। मगर इन पर अवैध होर्डिंग्स लगे हैं, जिसकी वजह से वाहन चालकों को यह भी पता नहीं चल पाता कि आखिर वे किस दिशा में आगे जा रहे हैं और उन्हें जाना कहां है। होर्डिंग्स की वजह से इन साइन बोर्ड का भी शहर में कोई औचित्य नहीं रहा है। क्योंकि ये अवैध होर्डिंग्स लगाने के आसान ठिकाने बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाएगी नप
नगर परिषद शहर में अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाएगी। किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थल पर होर्डिंग्स लगाने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसा करना गैर कानूनी है।
-संजय यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed