{"_id":"64c7f6467bbdfb75780d66a9","slug":"last-date-for-application-in-pg-courses-extended-again-up-to-five-can-apply-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-2986-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पीजी के कोर्सों में आवेदन की अंतिम तारीख फिर बढ़ी, पांच तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पीजी के कोर्सों में आवेदन की अंतिम तारीख फिर बढ़ी, पांच तक कर सकते हैं आवेदन
Mon, 31 Jul 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। स्नातकोत्तर (पीजी) के कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख फिर से बढ़ा दी गई है। अब पीजी के कोर्सों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले भी पीजी के कोर्सों में दाखिला के लिए अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 जुलाई किया गया था। लेकिन उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से सोमवार को जारी नोटिस में बताया गया कि कई विश्वविद्यालयों के यूजी फाइनल ईयर की परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं हुआ है। इसके कारण आवेदन करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर पांच अगस्त कर दिया गया है। इस तारीख के बढ़ने से दाखिला लेने के इच्छुक उन विद्यार्थियों को आवेदन करने का एक और मौका मिल गया जिनका परीक्षा परिणाम देरी से घोषित हुआ या अन्य कारणों से दाखिला के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। हालांकि इससे पहले भी पीजी के कोर्सों में आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जुलाई को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी थी।
पीजी के कोर्सों में दाखिला के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को फिर से बढ़ाने का नोटिस जारी हुआ है। अब विद्यार्थी पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
- अजीत कुमार, मीडिया प्रभारी, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय, भिवानी।