फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Last chance for admission in CBLU Bhiwani

Bhiwani News: सीबीएलयू भिवानी में दाखिले का अंतिम मौका, आवेदन की तिथि 30 जून तक बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Last chance for admission in CBLU Bhiwani
​​भिवानी में चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय का भवन। 
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) में पीजी समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए अंतिम मौका है। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। यह तीसरी बार है जब आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। सीबीएलयू के प्रवक्ता ऋषि शर्मा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास दाखिले के लिए यह अंतिम अवसर है। विश्वविद्यालय द्वारा पहली मेरिट सूची 2 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

पहली सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 4 जुलाई तक फीस जमा कर अपनी सीट पक्की करनी होगी। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची 8 जुलाई को और तीसरी सूची 12 जुलाई को जारी की जाएगी। खाली बची सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 16 जुलाई को होगी, जबकि ओपन काउंसिलिंग 19 जुलाई को कराई जाएगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में आए आवेदनों का ब्योरा
कोर्स सीटें आवेदन आए
एमएससी मनोविज्ञान 60 181
एमकॉम 80 77
एमए अर्थशास्त्र 60 79
एमबीए 60 143
एमएससी ज्योग्राफी 50 142
जियो इन्फॉर्मेटिक्स 30 45
एमए फैशन डिजाइनिंग 30 22
एमए अंग्रेजी 40 134
एमए हिंदी 80 81
एमए संस्कृत 40 39
एमए म्यूजिक 30 31
कंप्यूटर साइंस 40 93
बीसीए एआई 40 184
बीसीए औद्योगिक 60 160
एलएलएम सांय 30 33
बायोटेक्नोलाॅजी 20 83
4 वर्षीय बीएससी आनर्स 30 180
बॉटनी 30 86
माइक्रो बॉयोलॉजी 20 82
जूलॉजी 30 74
केमेस्ट्री 60 125
मैथमेटिक्स 40 102
मैथमेटिक्स एवं कंप्यूटिंग 30 19
5 वर्षीय इंटीग्रेटिड़ मैथमेटिक्स 30 77
फिजिक्स 40 127
5 वर्षीय इंटीग्रेटिड फिजिक्स 30 52
मेडिकल लैबोरेट्री साइंस 30 157
फार्मेसी इंडस्ट्री 6 41
फार्मेसी ड्रग रेगूलेट्री 6 49
फार्मेसी फार्मास्यूटीकल 6 56
इतिहास 80 131
राजनितिक विज्ञान 60 155
सोसलॉजी 30 45
एमपीइएस 40 71
एमएससी योगा 50 90
बीए लिबरल आर्ट 45 89
बीकॉम डाटा एनालिटिक्स 30 69
बीए फैशन डिजाइनिंग 40 55
बीए मास कम्युनिकेशन 30 47
बीए अंग्रेजी आनर्स 40 67
बीएससी योगा 40 68
गाइडेंस एवं काउंसिंलिंग डिप्लोमा 30 83
स्पोर्ट्स साइकॉलोजी डिप्लोमा 20 58
स्पोटर्स मैनेजमेंट डिप्लोमा 20 44
ड्रोन टेक्नोलॉजी डिप्लोमा 30 56
मेडिकल लेबोरेट्री 3 133
जर्मन भाषा डिप्लोमा 30 65
फ्रेंच भाषा डिप्लोमा 30 56
अनुवाद डिप्लोमा 30 60
विजूअल आर्ट म्यूजिक डिप्लोमा 20 30
विजूअल आर्ट डांस डिप्लोमा 20 17
विजूअल आर्ट थियेटर डिप्लोमा 20 24
विजूअल आर्ट गायन डिप्लोमा 20 12
मास कम्युनिकेशन डिप्लोमा 30 18
पीजीडीसीए 20 90
साइबर सिक्योरिटी डिप्लोमा 40 129
डिजिटल फारेंसिक जांच डिप्लोमा 40 65
सोशल वर्क डिप्लोमा 30 56
जिम ट्रेनर डिप्लोमा 20 46
फॉरेंसिक साइंस डिप्लोमा 20 57
जियो इन्फाॅर्मेटिव लेटरल एंट्री 40 28

विश्वविद्यालय में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 30 जून तक बढ़ाया गया है। कैंपस में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के पास अंतिम अवसर है। 2 जुलाई विश्वविद्यालय में पहली मेरिट सूची लगाई जाएगी। - ऋषि शर्मा, प्रवक्ता, सीबीएलयू, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed