फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Land will be made available to Prajapati community: Nayab Singh Saini

15 दिनों में प्रदेश के दो हजार गांवों में प्रजापति समाज को भूमि उपलब्ध कराई जाएगी : नायब सिंह सैनी

Sun, 13 Jul 2025 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 13 Jul 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Land will be made available to Prajapati community: Nayab Singh Saini
भिवानी में आयोजित राज्यस्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह को संबो​धित करते मुख्यमंत्री न
भिवानी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रजापति समाज के लिए खजाना खोल दिया। मंच से एलान किया कि अगले 15 दिनों में प्रदेश के दो हजार गांवों में प्रजापति समाज को भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। समाज को ये भूमि खसरा नंबर के साथ दी जाएगी, जिस पर कोई आंख नहीं उठा पाएगा। वहीं, भिवानी जिले में प्रजापति समाज को पांच एकड़ भूमि देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


भीम खेल परिसर में रविवार को राज्यस्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना संबोधन राम राम से शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा एक और हरियाणवीं एक की भावना से हमारी सरकार काम कर रही है। भगवान शिव के पावन महीने का तीसरा दिन है और आज महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर मुझे आपके बीच आने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री ने समाज के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने के लिए प्रजापति समाज को आर्थिक मदद में ऋण और 25 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन


भिवानी में 234 करोड़ 38 लाख की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल से ही भिवानी में 234 करोड़ 38 लाख की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये सभी परियोजनाएं सीएम ने महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर जनता को समर्पित की। मुख्यमंत्री ने 97 करोड़ की 6 परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जबकि 147 करोड़ की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, मंत्री कृष्णलाल पंवार, सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed