फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lack of buses, students angry in bhiwani

बसों की कमी पर बिफरी छात्राएं

Thu, 11 Sep 2014 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Thu, 11 Sep 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन

बसों की कमी से बिफरी कॉलेज छात्राएं बुधवार को सड़क पर उतरी। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग को जाम कर नारे लगाए। जाम की सूचना पर पहुंचे बस स्टैंड अधिकारियों ने मंगलवार तक बस चलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राओं ने चेतावनी दी कि अगर मंगलवार तक बस नहीं चली तो वे फिर से मार्ग जाम कर देंगी।

विज्ञापन


सूई, बलियाली गांव के मार्गों पर पिछले काफी समय से बसों की समस्या बनी हुई है। ऐसे में बवानीखेड़ा महिला महाविद्यालय में पढ़ने वाली इस रूट के गांवों की छात्राओं को ऑटो या अन्य प्राइवेट सवारी वाहनों में सफर करना पड़ता है। जिससे छात्राओं को आर्थिक नुकसान भी होता है।
विज्ञापन


बसों की समस्या से खफा छात्राओं ने बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। छात्राओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष से नहीं है बस सुविधा
छात्रा पूनम, मोनिका, पूजा, गुडिया, रीना, ज्योति, सुमन, निशा, पूजा, कुसुम, नेहा आदि ने बताया कि रोजाना 60 से 70 छात्राएं सूई, बलियाली से पढ़ने के लिए बवानीखेड़ा महिला महाविद्यालय में आती हैं। तकरीबन दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस मार्ग पर बसों की सुविधा नहीं है। इस बारे में उन्होंने मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी के समक्ष भी मांग रखी थी।

उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला, बस आज तक नहीं चली। अब उन्हें थ्री व्हीलर या अन्य प्राइवेट वाहनों से कॉलेज पहुंचना पड़ता है। इससे उन्हें हर रोज खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जाम की सूचना पर रोडवेज से इंचार्ज सत्यनारायण, एचसी विशाल, एएसआई प्रकाश, सुभाष मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया।


रोडवेज विभाग के इंचार्ज सत्यनारायण ने छात्राओं को मंगलवार तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जाम करीब 20 मिनट तक रहा। जाम खुलने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed