फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Labourer dies after falling into water

गड्ढे में जाम पानी में गिरने से मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Labourer dies after falling into water
भिवानी। गांव खानक पहाड़ पर बने गड्ढे में जाम पानी में गिरने से मजदूरी की मौत हो गई। तोशाम पुलिस थाना ने मृतक के परिजनों के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। शनिवार दोपहर में पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव खानक निवासी दलबीर ने बताया कि उसका भाई 46 वर्षीय सत्यवान मजदूरी करता था। वीरवार शाम को वह घर से टलहने के लिए गया था मगर वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी हर संभव जगह तलाश की मगर वह नहीं मिला। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गांव खानक पहाड़ में बने गड्ढों में उसका शव मिला। जांच में पाया कि वह पांव फिसलने के कारण गड्ढे में गिर गया, जिसमें जमा करवानी पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने पर तोशाम पुलिस थाना से जांच अधिकारी एएसआई आनंद मौके पर पहुंचे। जहां शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई आनंद ने बताया कि मृतक के भाई दलबीर के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। शनिवार दोपहर में पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed