फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Krishna colony Vegetable Market will seal today

आज सील होगी कृष्णा कॉलोनी सब्जी मंडी

Tue, 17 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Tue, 17 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। दुकानदारों के विवाद के बीच मंगलवार को कृष्णा कॉलोनी की सब्जीमंडी को सील किया जाएगा। इतना ही नहीं दुकानदारों को अब फड़ पर दुकान लगाने के लिए मोटी राशि देनी होगी। नगर परिषद ने सब्जीमंडी फड़ की जगह सील करने के लिए करीब एक हजार फीट तार खरीदी है। अब सिक्योरिटी राशि जमा कराने के बाद ही फड़ पर दुकानदारों को जगह अलॉट की जाएगी।
विज्ञापन

एक साल से चल रहा है विवाद
कृष्णा कॉलोनी सब्जीमंडी में फड़ की जगह पर दुकान लगाने को लेकर दुकानदारों में पिछले एक साल से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते दुकानदारों के एक पक्ष ने नगर परिषद के मुख्य गेट को बंद कर नप कार्यालय के बाहर भी अपनी दुकान लगा ली थी, जिस कारण कुछ दुकानदारों पर पुलिस में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। बाद में नप पदाधिकारियों की बैठक में कुछ विवाद निपटा और आपसी सहमति से सभी दुकानदारों को जगह अलॉट की गई। मगर फिर भी दुकानदारों में विवाद चलता रहा। अब पिछले कुछ दिनों से शिकायतों का दौर चल रहा था। दुकानदार नप अधिकारियों को शिकायतें कर रहे थे। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश के बाद अब नगर परिषद ने सब्जीमंडी को सील करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सोमवार को दिन के समय दो दफा नप कर्मचारियों ने मंडी में जाकर दुकानदारों को अपना अपना सामान हटाने की हिदायत दी। फड़ की जगह को सील करने के लिए करीब एक हजार फीट की कांटेदार तार भी खरीदी गई है। दुकानें पहले मांगे गए आवेदनों के आधार पर ही अलॉट की जाएंगी।
विज्ञापन

50 हजार तक हो सकती है सिक्योरिटी राशि
छह बाई चार की जगह लेने के लिए दुकानदारों को 50 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ सकते है। नगर परिषद प्रशासन ने सिक्योरिटी राशि जमा कराने के बाद ही फड़ की जगह दुकानदारों को अलॉट करने का निर्णय लिया है। सिक्योरिटी राशि अभी फाइनल नहीं की गई है मगर 30 से 50 हजार रुपये तक सिक्योरिटी राशि हो सकती है। यानी अब दुकानदारों को यहां दुकान लगाने के लिए मोटी राशि देनी होगी। अब तक सभी दुकानदार बिना किसी शुल्क के यहां दुकानें लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 29, फिर 63 दुकानदारों का रहा कब्जा
फड़  की जगह पर पहले 29 दुकानदारों का कब्जा था। इन दुकानदारों में से ही कुछ अपने चहेतों की दुकानें लगवाते और उनसे खर्च वसूलते। पिछले दिनों हुए विवाद के बाद फड़ की जगह 63 दुकानदारों में अलॉट की गई। इसके बाद भी विवाद नहीं सुलझा।
वर्जन::::
कृष्णा कॉलोनी सब्जीमंड़ी फड़ की जगह को सील किया जा रहा है। मंगलवार को तारबंदी कर जगह को सील किया जाएगा। अब जगह को सिक्योरिटी राशि जमा कराने के बाद ही अलॉट किया जाएगा।

संजय यादव, सचिव, नगर परिषद
वर्जन:::
दुकानदारों में जगह को लेकर विवाद रहा है। कुछ दुकानदार कब्जा कर अन्य दुकानदारों का हक छीन रहे है। इसकी शिकायत पहले की थी। अब नप ने जगह को सील कर अलॉट करने का निर्णय लिया है तो अच्छी बात है।
रामनिवास शर्मा, प्रधान, रेहड़ी एवं फुटपाथ दुकानदार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed