फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Krishna Colony ROB construction work will be completed soon: DC

शीघ्र पूरा होगा कृष्णा कॉलोनी आरओबी निर्माण कार्य : डीसी

Wed, 31 Jul 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 31 Jul 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Krishna Colony ROB construction work will be completed soon: DC
शहर का मैप देखते डीसी महावीर कौशिक व अन्य अ​धिकारी। 
भिवानी। शहर में कृष्णा कॉलोनी व जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी ही राहत की खबर है। कृष्णा कॉलोनी रेलवे फाटक पर बने रहे आरओबी निर्माण में अब कोई रुकावट नहीं रही है। यहां पर सीवरेज पाइप लाइन को शिफ्ट करने के कार्य का टेंडर पांच अगस्त को खुल जाएगा। टेंडर खुलते वर्क अलॉट कर दिया जाएगा और उसके साथ ही लोक निर्माण विभाग अपना कार्य शुरू कर देगा।
विज्ञापन

ये जानकारी उपायुक्त महावीर कौशिक ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में दी। वे जनस्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आरओबी निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ले रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से वास्तु स्थिति की जानकारी ली और पूछा कि आखिर ओवरब्रिज निर्माण कार्य में क्या बाधा आ रही है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने डीसी को बताया कि वहां पर सीवरेज पाइप लाइन शिफ्ट की जानी है, जो जनस्वास्थ्य विभाग करेगा। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डीसी को जानकारी देते हुए बताया कि वहां पर जगह कम होने की वजह से ट्रेंचलेस यानि बिना खुदाई कार्य से जमीन में पाइप लाइन डाली जानी है। यह पाइप लाइन करीब 177 मीटर लंबी है, जिसकी चौड़ाई 24 इंच है। इस कार्य पर करीब 56 लाख रुपए खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से इसके लिए टेंडर लगाया जा चुका है, जो कि पांच अगस्त को खुलेगा। अधिकारियों ने बताया कि टेंडर खुलते ही वर्क अलॉट कर दिया जाएगा और कार्य अतिशीघ्र पूरा करवाया जाएगा। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा आरओबी निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि आरओबी निर्माण कार्य अतिशीघ्र पूरा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह आरओबी करीब 700 मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा है।
इसके निर्माण पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस दौरान एसडीएम हरबीर सिंह के अलावा जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता कृष्ण कुमार गिल, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता सुरेंद्र देसवाल, एक्सईन सुनील रंगा और लोकेश डागर मौजूद रहे।

डीसी ने एसडीएम की अध्यक्षता में बनाई कमेटी
डीसी महावीर कौशिक ने एसडीएम हरबीर सिंह अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है, जिसमें लोक निर्माण विभाग और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता शामिल किए हैं। यह कमेटी जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र के लोगों के संपर्क करेगी और जिला प्रशासन की ओर से आरओबी निर्माण को लेकर की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी देगी। डीसी ने निर्देश दिए कि कृष्णा कॉलोनी व जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र के निवासियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऐसे में इस कार्य को शीघ्र अतिशीघ्र पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed