फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   korona positive case, btm area, 23 people

बीटीएम क्षेत्र में मिले 23 केस पॉजिटिव

Sat, 20 Jun 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
korona positive case, btm area, 23 people
कोरोना संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में लेकर जाते हुए कोविड-19 टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
बीटीएम चौक क्षेत्र से एक वकील से हुई शुरूआत के बाद शनिवार को 23 नए कोरोना पॉजिटिव केस इस क्षेत्र से आए। जिससे हड़कंप मच गया। इनमें अधिकतर मजदूर हैं और यहां कि एक मिल में काम करते हैं। शनिवार को जिलेभर से 40 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जिले में अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 223 तक पहुंच गया है वहीं एक्टिव केस 140 है। 80 मरीज ठीक हो चुके है। शनिवार को बीटीएम चौक क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव बाहर घूमते देखे गए। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 10 को लोहानी क्वारंटीन सेंटर में आइसोलेट किया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण अब गंभीर होता जा रहा है। तीन पॉजिटिव की मौत के बाद शनिवार को एक ही दिन में 41 पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इनमें एक रिपीट पॉजिटिव थी और 40 नए केस। हैरान करने वाली बात रही बीटीएम क्षेत्र से 23 नए केस आए। यहां सबसे पहले चिरंजीव कॉलोनी में एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उसके केयर टेकर बने मिल के दो मजदूरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब जिस मिल में ये दोनों काम करते थे, वहां के मजदूर पॉजिटिव मिल रहे हैं। शनिवार को पॉजिटिव मिले अधिकतर यहीं के मजदूर और उनके परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 17 कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं। इनमें से 16 नए कोरोना पॉजिटिव केस हैं, जबकि एक पहले से आए पॉजिटिव की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोपहर के समय सात पॉजिटिव आए। फिर शाम को 14 और रात में तीन पॉजिटिव आए। शनिवार को कुल 40 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से आए नए कोरोना मरीज
कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में चार बीटीएम लाइन से हैं। दो दिनोद गेट से, एक जागृति कालोनी से, एक टीआईटी मिल लक्ष्मी लाईन से, एक हालु बाजार से, दो डीसी कालोनी से, एक ब्रह्मा कालोनी से, एक तोशाम बाईपास से, एक सेवा नगर से, एक सैशन कालोनी से और एक गांव कायला से है। दोपहर बाद सात नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जिनमें से चार सिवानी से, एक जीबीटीएल राम नगर से, एक डीसी कॉलोनी से और एक दिनोद से है।
- जीबीटीएल के मजदूर मिले पॉजिटिव: दोपहर पहले के 16 पॉजिटिव में से 10 ऐसे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जो कि जीबीटीएल में कार्य करते हैं। इनमें से 40 वर्षीय, 34 वर्षीय, 49 वर्षीय तथा 45 वर्षीय बीटीएम लाइन से है, जो कि पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। एक जागृति कालोनी से 35 वर्षीय है, वह जीबीटीएल में कार्य करता है। एक टीआईटी मिल लक्ष्मी लाइन से 32 वर्षीय है, वह जीबीटीएल में कार्य करता है, जो कि पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था। दो डीसी कालोनी से 30 वर्षीय तथा 33 वर्षीय है, वे जीबीटीएल में कार्य करते हैं, जो कि पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आये थे। एक ब्रह्मा कालोनी से 36 वर्षीय महिला है जो कि जीबीटीएल में कार्य करती है। एक तोशाम बाईपास से 28 वर्षीय है, वह जीबीटीएल में कार्य करता है जो कि पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था।
- महिला कैशियर मिली पॉजिटिव : दो दिनोद गेट से है, जो कि पति-पत्नी हैं। इनमें से 34 वर्षीय महिला दिनोद गेट पर एचडीएफसी बैंक में कैशियर के तौर पर कार्य करती है जबकि इसका 34 वर्षीय पति मोबाइल रिचार्ज का कार्य करता है।
- स्कूल ड्रेस निर्माता पॉजिटिव : हालु बाजार से 55 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। जिसकी दिल्ली में स्कूल ड्रेस बनाने की फैक्टरी व दुकान है। वह दिल्ली से 18 जून को भिवानी आया था।
- सेवा नगर की महिला पॉजिटिव : सेवा नगर से 66 वर्षीय एक महिला पॉजिटिव आई है। उनको काफी समय से श्वसन रोग है और उनका इलाज रोहतक में एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
- बैंककर्मी मिला पॉजिटिव : सेशन कॉलोनी से एक 32 वर्षीय बैंक कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। जो कि जिला दादरी में बैंक ऑफ इंडिया में कार्य करता है। वह प्रतिदिन भिवानी से दादरी आता-जाता रहता है।
-16 साल का किशोर पॉजिटिव : गांव कायला से 16 वर्षीय किशोर पॉजिटिव आया है, जो कि पहले से आए कोरोना पॉजिटिव का बेटा है।
- सिवानी से चार पॉजिटिव : शाम को आए कोरोना पॉजिटिव में एक महिला समेत चार कोरोना पॉजिटिव सिवानी से सामने आए है। इनके अलावा एक रामनगर, एक डीसी कॉलोनी और एक दिनोद गांव से 42 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है।

जिले में अब 223 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इनमें 80 ठीक हो चुके हैं और 140 एक्टिव केस है। शनिवार को 200 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए हैं। वहीं शुक्रवार तक भेजे सैंपल में 65 की रिपोर्ट आना बाकी है। अगर कोई भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति अपने घर पर होम आइसोलेट नहीं रह सकता तो उसे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उसे विभाग द्वारा बनाए गए कोविड केयर सेंटर में रखा जाएगा।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed