फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Known vehicle collision killed the uncle, Bratija serious

ज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

Sat, 13 Feb 2016 01:11 AM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Known vehicle collision killed the uncle, Bratija serious

चरखी दादरी। पड़ोसी लड़की की शादी के लिए टेंट का सामन लेने जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीजीआई ले जाते समय चाचा ने दम तोड़ दिया तो वहीं भतीजे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने से वारदात के आरोपी वाहन चालक का कोई भेद नहीं लग पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे धानकान बस्ती निवासी अनिल(25) अपने भतीजे ओमबीर के साथ बाइक पर सवार होकर टेंट का सामान लेने परशुराम चौक के समीप आया था। शुक्रवार को उनके पड़ोस में लड़की की शादी होनी थी। टेंट हाउस से गाड़ी में सामान रखवाकर दोनों बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिए वापस निकले, तो इसी दौरान फोरलेन पर परशुराम चौक के समीप गलत दिशा में आ रहे वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर दे मारी। इसके बाद बाइक उक्त वाहन में फंस गई और घिसटते हुए दूर तक चली गई। घटना के बाद भी उक्त वाहन चालक बाइक सवारों को बिना संभाले ही मौके से फरार हो गया। मौके से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। बीच रास्ते ही अनिल ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल भतीजे ओमबीर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अनिल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

एक साल से कैमरे बने है शोपीस

वारदातों को कैद करने के लिए प्रशासन द्वारा परशुराम चौक पर कैमरे लगा रखे हैं। रखरखाव के अभाव में पिछले एक साल से ये कैमरे खराब पड़े है। इस बारे में नगर व्यापार मंडल भी प्रशासन से इन्हें दुरुस्त करवाने की मांग कर चुका है। मगर बावजूद इसके प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है। अगर ये कैमरे ठीक होते, तो पुलिस आसानी से आरोपी को पकड़ सकती थी। 

डेढ़ साल पहले हुई थी मृतक अनिल की शादी

हादसे में काल का ग्रास बने अनिल की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। अनिल के कोई संतान नहीं हैं और वह सब्जी व फल की रेहड़ी लगाकर अपने व परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल ओमबीर अविवाहित है। 

वर्जन:::::::

घटना में घायल अनिल ने दम तोड़ दिया। उसका साथी बाइक सवार को उपचार पीजीआई में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अन्य संस्थानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी वाहन चालक का सुराग लगाएगी। 

सुखबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed