फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kirti nagar, Vikas nagar and Nai basti are also containmet zone with Vidyanagar colony.

विद्यानगर कॉलोनी के साथ कीर्ति नगर, विकास नगर, नई बस्ती भी कंटेनमेंट जोन घोषित

Mon, 11 May 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kirti nagar, Vikas nagar and Nai basti are also containmet zone with Vidyanagar colony.
विद्यानगर कॉलोनी में क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य की जांच करती कोविड-19 टीम। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। विद्यानगर में जेबीटी शिक्षक और उनके बेटा-बेटी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शहरभर में हड़कंप मचा है। जिला प्रशासन ने विद्यानगर कॉलोनी के साथ-साथ सोमवार को कीर्ति नगर, विकास नगर, नई बस्ती को भी कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। यहां लोगों को इमरजेंसी होने पर ही घर से निकलने की हिदायत है। वहीं विद्यानगर को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बावजूद सोमवार को कॉलोनी में बाजार खुले रहे और लोगों की आवाजाही भी अन्य दिनों की तरह सामान्य रही। दो गलियों के कोनों पर ही पुलिस कर्मी नजर आए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विद्यानगर कॉलोनी में रविवार को एक शिक्षक और उसके बेटा-बेटी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे पहले पांच मई को विद्यानगर वासी बीएसएफ जवान की दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। विद्यानगर से तीन नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा है। जिला प्रशासन ने रविवार रात को ही विद्यानगर कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। सोमवार को साथ लगती कॉलोनियों विकास नगर, कीर्ति नगर, नई बस्ती को भी कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

दिनभर ताक पर रहे नियम, कोई रोकने वाला नहीं आया नजर
विद्यानगर कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद भी यहां हालात सामान्य थे। दुकानें खुली रही तो लोगों की आवाजाही भी सामान्य दिनों की तरह रही। सिर्फ सांसद आवास वाली गली और पॉजिटिव पाए शिक्षक की गली के पास ही पुलिस कर्मी नजर आए जबकि इस कॉलोनी में 25 गलियां ऐसी हैं, जो अलग-अलग मुख्य मार्गों से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
कंटेनमेंट जोन एरिया में नियमों की पालना सुनिश्चित करने को लेकर लोहारू वाटर सर्विस से एसडीओ जेपी तंवर और बौंद वाटर सर्विस से एसडीओ प्रियव्रत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। एसडीएम भिवानी इस जोन के ओवरऑल इंचार्ज होंगे।
गांव संडवा हुआ कंटेनमेंट जोन से मुक्त
जिला प्रशासन ने गांव संडवा को कंटेंमेंट जोन से मुक्त कर दिया है। इस संबंध में डीसी ने आदेश जारी कर दिए। गांव संडवा में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला था। इस पर संडवा को कंटेंमेंट जोन बनाया था। इसके साथ लगते क्षेत्र को बफर जोन में शामिल किया था। कंटेनमेंट जोन के 28 दिन पूरे होने पर डीसी ने गांव को कंटेंनमेंट जोन से मुक्त किया है। अब यहां पर अन्य गांवों की तरह सामान्य गतिविधियां होंगी।

कंटेनमेंट जोन में ये होती हैं व्यवस्थाएं
- स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर हर एक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच करेंगी
- नगर परिषद पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करेगी और कचरे के उठान की नियमित व्यवस्था बनाएगी
- आमजन का घर से निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। केवल इमरजेंसी में ही लोग निकल सकते है
- नाके लगाकर पूरी कॉलोनी को पुलिस सील करेगी। प्रत्येक नाके पर कर्मचारियों के पास हाइपोक्लोरोराइड सोडियम दवा होनी चाहिए।
- डीएफएससी और डीएमईओ जरूरी सामान जैसे राशन, दूध, फल-सब्जियां की व्यवस्था करवाएंगे।
- डिलीवरी ब्वाय भी सामान घर के दरवाजे पर रखकर आएंगे और कॉलोनी के किसी भी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आएंगे।
- बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था
मंगलवार से विद्यानगर कॉलोनी को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। फिलहाल कुछ गलियों को सील किया गया है। अब नए आदेश हैं तो उनके अनुसार व्यवस्था बनाई जाएगी। - वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed