फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Killing of the elderly in Kudl throat Retkr

कुड़ल में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

Tue, 22 Jul 2014 12:13 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Tue, 22 Jul 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
कुड़ल गांव में एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन मृतक का एक बेटा घटना के बाद से गायब होने की वजह से मामला और पेचिदा हो गया है।
विज्ञापन


रविवार रात 66 वर्षीय रामचंद्र की अज्ञात लोगों ने उस समय हत्या कर दी, जब वह अपनी पत्नी के साथ अपने घर सोया हुआ था। गांव में रह रहे मृतक के एक बेटे को पिता पर हमले की सूचना चाचा के माध्यम से मिली। मृतक रामचंद्र के पुत्र राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पिता से अलग दूसरे मकान में रहता है तथा रात्रि में उसको उसके चाचा रुपचंद जो कि भिवानी में रहते हैं, ने फोन पर उसके पिता रामचंद्र पर हमला होने की सूचना दी। सूचना के बाद जब वह अपने पिता के घर पहुंचा तो देखा कि उसके पिता की लाश पड़ी थी तथा मृतक के गले पर चोट निशान थे।
विज्ञापन


लोहारू थाना पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि गांव कुड़ल निवासी रामचंद्र की तेजधार हथियार से गला रेतकर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक के घेरे में मृतक के एक बेटे की गैर मौजूदगी
भले ही पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने अपने एक भाई पर शक जाहिर न किया हो, परंतु पिता की मौत के बाद भी एक पुत्र का मौके पर मौजूद नहीं होना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। रामचंद्र की मौत की घटना के बाद उसके सभी परिजन मौके पर पहुंच गए थे, परंतु मृतक का एक पुत्र नहीं पहुंचा। एसएचओ अजीत सिंह का कहना है कि मृतक का एक बेटा घटना के बाद से गायब है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed